HomeUTTAR PRADESHखड़गे के बयान पर अनिल विज का पलटवार, कहा- कौन से मनुवादी...

खड़गे के बयान पर अनिल विज का पलटवार, कहा- कौन से मनुवादी की बात कर रहे हैं ये मालूम नहीं है


Haryana News: हरियाणा के IPS Y पूरन की आत्महत्या पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर अनिल विज ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में सभी धर्मों, जातियों, सभी वर्ग और सभी क्षेत्र के लोगों को समान रूप से आगे बढ़ने के अधिकार दिए जाते हैं। उन्होंने कहा मल्लिकार्जुन खड़गे कौन से मनुवादी की बात कर रहे हैं ये मालूम नहीं है।


इसके साथ ही सांसद रणदीप सुरजेवाला ने भी ट्वीट किया था कि केंद्र सरकार के स्लोगन “पढ़ेगा इंडिया, तो बढ़ेगा इंडिया” को दिल्ली से कुछ ही दूरी पर बैठी, प्रदेश की नायब सैनी सरकार लगातार ठेंगा दिखा रही है। हर जिले में शिक्षकों की कमी है, इस पर भी विज ने प्रतिक्रिया दी और कहा की शिक्षकों की भर्ती की जा रही है, लेकिन जब कांग्रेस की सरकार थी तब इन्होंने शिक्षा के लिए क्या काम किये, जो काम हमने किए हैं वह हम बता रहे हैं। हमारी सरकार में तो बिना पर्ची बिना खर्ची के नौकरियां मिल रही हैं, लेकिन कांग्रेस के समय में यह नौकरियां बेचते रहे हैं इसलिए कम से कम सुरजेवाला को बोलने का अधिकार नहीं है।


जाति के आधार पर भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- कांग्रेस


कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि हरियाणा के वरिष्ठ IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार दलित होने की वजह से भेदभाव का सामना कर रहे थे। उनको प्रताड़ि‍त किया जा रहा था। एक व्यक्ति जो अपनी मेहनत और लगन से IPS बना, उसे भी जाति के आधार पर प्रताड़ित किया गया। ये अक्षम्यव अपराध है। समाज पर कलंक है। वाई पूरन कुमार को आत्महत्या के लिए उकसाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि समाज में ये संदेश जाए कि जाति के आधार पर भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये देश संविधान से चलेगा, मनु के विचारों से नहीं।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read