spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHक्या है सी-मार्ट योजना, बजट में हुआ ऐलान; महिलाओं को होगा जबरदस्त...

क्या है सी-मार्ट योजना, बजट में हुआ ऐलान; महिलाओं को होगा जबरदस्त फायदा

fok-media-samman-samaroh


C-Mart Scheme For Womens: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने के दौरान ही बड़े-बड़े ऐलान कर रही हैं। बताया जा रहा है कि इस बार का बजट किसानों, युवाओं और आम आदमियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं के लिए खास ऐलान किया है। महिलाओं के लिए सी-मार्ट योजना की शुरुआत की गई है। 


 


पिछले साल के बजट में महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना की शुरुआत की गई थी। हालांकि, इस बार सरकार ने महिलाओं के लिए सी-मार्ट योजना की शुरुआत की है। जिसके तहत महिलाओं को अपने कारोबार स्टैबिलिट करने के लिए बड़ा सपोर्ट मिलेगा। कारोबार के लिए महिलाओं को कम ब्याज पर लोन मिलेगा।  इससे खास तौर पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिला कारोबारियों को फायदा मिलेगा, जो पूंजी की कमी के कारण अपना व्यापार आगे नहीं बढ़ा पाती थीं।


 


सरकार का क्या है मसकद? 


 


सरकार का कहना है कि महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ने से न केवल परिवार की आय में इजाफा होगा, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। सी-मार्ट योजना को स्वयं सहायता समूहों स्टार्टअप से जुड़ी महिलाओं और माइक्रो-एंटरप्राइज चलाने वाली महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद बताया जा रहा है।


 


क्या कहना है विशेषज्ञों का 


 


बजट 2026 में महिलाओं के लिए ये ऐलान ऐसे समय पर हुआ है, जब महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने की लगातार मांग की जा रही थी। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इस योजना को प्रभावी तरीके से लागू किया गया, तो यह महिलाओं के लिए रोजगार सृजन और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका अदा करेगा। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular