HomeUTTAR PRADESHक्या भारत-चीन की बढ़ती नजदीकियों से इंडिया में फिर होगी TikTok की...

क्या भारत-चीन की बढ़ती नजदीकियों से इंडिया में फिर होगी TikTok की वापसी? खबरों को लेकर सरकार ने कही ये बात


Tik Tok To Return In India: क्या भारत की चीन संग साझेदारी के बात इंडिया में फिर लौटेगा Tik Tok? अगर आप भी ऐसा सोच रहे है तो जान लिजिए ये खबर बिल्कुल फेक है। बता दें, कि सरकारी सूत्रों ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप फिर से चालू हो गया है। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि वे टिकटॉक की वेबसाइट खोल पा रहे थे, लेकिन सच ये है: ये अभी भी ब्लॉक है, कोई मजाक नहीं। साइट तक पहुंच भी हो जाए, तो लॉगिन? ना बाबा ना। वीडियो अपलोड या देखना? वो तो भूल ही जाओ। ऐप स्टोर पर भी टिकटॉक का नामोनिशान नहीं है। सरकार ने साफ कहा, “टिकटॉक पर बैन हटाने का कोई ऑर्डर नहीं हुआ, ना ही ऐसा कोई इशारा दिया गया है। सारे दावे फर्जी और भ्रामक हैं।”


क्या है Tik Tok की वापसी के पीछे का असली कारण?


दूरसंचार विभाग के सूत्रों ने बताया कि इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स लगातार टिकटॉक की वेबसाइट को ब्लॉक कर रहे हैं। फिर भी, कुछ यूजर्स के इसे एक्सेस करने की बात ने सबको कन्फ्यूज कर दिया है। इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने ये भी कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म AliExpress भी काम कर रहा था। लेकिन सरकार ने इन अफवाहों को सिरे से नकार दिया। ये सब तब हो रहा है, जब भारत और चीन के बीच रिश्ते सुधारने की कोशिशें चल रही हैं। 2020की गलवां घाटी झड़प के बाद दोनों देशों के रिश्ते तनावपूर्ण हो गए थे। हाल ही में दोनों ने शांति बनाए रखने, बॉर्डर ट्रेड दोबारा शुरू करने और डायरेक्ट फ्लाइट्स जल्द चालू करने जैसे कदमों की घोषणा की है।


पीएम मोदी जाएंगे चीन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31अगस्त से 1सितंबर तक शंघाई सहयोग संगठन समिट के लिए चीन जाएंगे। इससे पहले चीनी विदेश मंत्री वांग यी भारत आए थे और रिश्तों को फिर से पटरी पर लाने की बात कही थी। भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी हाल में चीन गए थे। लेकिन याद रहे, 2020में गलवां झड़प के बाद टिकटॉक और AliExpress समेत 59ऐप्स पर बैन लगा था, क्योंकि इनके डेटा प्राइवेसी और स्पाइवेयर जैसे इस्तेमाल की बात सामने आई थी। तो टिकटॉक लवर्स, अभी तो वेट ही करना पड़ेगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read