spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHक्या दिल्ली के ऊपर मंडरा रहा बड़ा खतरा? लगातार चौथे दिन 20...

क्या दिल्ली के ऊपर मंडरा रहा बड़ा खतरा? लगातार चौथे दिन 20 से ज्यादा स्कूलों को बम धमकी

fok-media-samman-samaroh


Delhi School Bomb Threats: दिल्ली में शैक्षणिक संस्थानों को बम धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार को 20से अधिक स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में दहशत फैल गई। पश्चिम विहार के रिचमंड ग्लोबल स्कूल और रोहिणी सेक्टर 3के अभिनव पब्लिक स्कूल सहित कई स्कूलों को सुबह 4:55बजे से शुरू हुए धमकी भरे ईमेल मिले। दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता और अग्निशमन विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। स्कूलों को खाली कराया गया, और गहन तलाशी अभियान चलाया गया। अभी तक किसी भी स्कूल में संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन साइबर क्राइम यूनिट धमकी भरे ईमेल की जांच में जुटी है।


तीन दिन में 10स्कूल और एक कॉलेज निशाने पर


यह सिलसिला लगातार चौथा दिन है जब दिल्ली के स्कूलों को धमकियां मिली हैं। बुधवार को पांच स्कूलों सेंट थॉमस स्कूल (द्वारका), वसंत वैली स्कूल (वसंत कुंज), मदर इंटरनेशनल स्कूल (हौज खास), रिचमंड ग्लोबल स्कूल (पश्चिम विहार), और सरदार पटेल विद्यालय (लोदी एस्टेट) को धमकी भरे ईमेल मिले थे। सेंट थॉमस स्कूल को 24घंटे में दूसरी बार निशाना बनाया गया। पिछले तीन दिनों में 10स्कूलों और दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। सभी धमकियां झूठी साबित हुई हैं, लेकिन इनसे अभिभावकों, छात्रों और स्कूल कर्मचारियों में भय व्याप्त है। दिल्ली पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए साइबर जांच तेज कर दी है।


सुरक्षा व्यवस्था और साइबर जांच में तेजी


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धमकी भरे ईमेल में विस्फोटकों का जिक्र किया गया, जो अब तक झूठा पाया गया है। स्कूलों को खाली कर अभिभावकों को सूचित किया गया है, और तलाशी अभियान जारी है। साइबर क्राइम यूनिट वीपीएन और डार्क वेब के जरिए भेजे गए इन ईमेल्स के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। कुछ मामलों में छात्रों द्वारा शरारत की आशंका भी जताई गई है, जैसे कि मंगलवार को एक 12वर्षीय छात्र को सेंट स्टीफंस और सेंट थॉमस स्कूल को धमकी भेजने के लिए हिरासत में लिया गया था। दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, और स्कूल प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular