spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH'क्या आपको सुपर-बीजेपी मैन बनना है', बिलावल भुट्टो की धमकी पर शशि...

‘क्या आपको सुपर-बीजेपी मैन बनना है’, बिलावल भुट्टो की धमकी पर शशि थरूर के जवाब से भड़की उन्हीं की पार्टी

fok-media-samman-samaroh


Shashi Tharoor Statement: पहलगाम हमले के बाद कांग्रेस के अंदर अंदरुनी विवाद की स्थिति बनती दिखाई दे रही है। दरअसल, इस हमले पर कांग्रेस नेता शशि थरूर एक बयान दिया था। उन्होंने पाकिस्तानी नेता बिलावल भुट्टो की सिंधु जल संधि पर दी गई धमकी पर टिप्पणी की थी। जिसकी वजह से उन्हें अपनी ही पार्टी की कड़ी आलोचना का सामने करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेता उदित राज ने शशि थरूर के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उदित राज ने शशि थरूर से पूछा ‘क्या वह बीजेपी के प्रवक्ता हैं?’


शशि थरूर के बयान पर उठे सवाल


बता दें, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो के बयान पर करारा जवाब दिया। बिलावल भुट्टो ने पहलगाम हमले पर एक बयान दिया था। उन्होंने भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित करने पर धमकी दी थी।  जिस पर शशि थरूर ने करारा जवाब दिया था। लेकिन ये जवाब उन्हीं की पार्टी को पसंद नहीं आया। इस पर पार्टी के एक अन्य नेता उदित राज ने शशि थरूर पर तंज सकते हुए कहा ‘क्या वह सुपर-बीजेपी मैन बनने की कोशिश कर रहे हैं।’


उदित राज ने क्या कहा?


कांग्रेस नेता उदित राज ने शशि थरूर के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा ‘मैं शशि थरूर से यह पूछना चाहता हूं कि वह कांग्रेस पार्टी में हैं या भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में? क्या वह सुपर-बीजेपी मैन बनने की कोशिश कर रहे हैं?’ उन्होंने आगे कहा ‘ थरूर को बीजेपी से सवाल करना चाहिए कि मोदी सरकार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को कब लेगी?’ उन्होंने आगे पूछा ‘क्या बीजेपी ने उन्हें अपना प्रवक्ता नियुक्त किया है?’

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular