spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHक्या अब दोपहिया वाहनों पर भी लगेगा टोल टैक्स? नितिन गडकरी ने...

क्या अब दोपहिया वाहनों पर भी लगेगा टोल टैक्स? नितिन गडकरी ने बताई खबरों की सच्चाई

fok-media-samman-samaroh


Toll Tax on Two Wheelers: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने की खबरों को पूरी तरह से गलत बताया है। दरअसल, गुरुवार को सोशल मीडिया और कुछ मीडिया संस्थानों में वायरल खबरों में दावा किया गया था कि सरकार दोपहिया वाहनों से टोल वसूलने की तैयारी कर रही है। गडकरी ने अपने एक्स (X) हैंडल पर लिखा, “कुछ मीडिया संस्थान भ्रामक खबरें फैला रहे हैं। दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स का कोई प्रस्ताव नहीं है। इन वाहनों को टोल से छूट पहले की तरह जारी रहेगी।” उन्होंने ऐसी खबरों को खारिज करते हुए पत्रकारिता की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया।


NHAI ने भी खबरों को बताया झूठा


नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने भी इन अफवाहों का खंडन किया है। NHAI ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बयान जारी कर कहा, “मीडिया के कुछ हिस्सों में खबरें आईं कि सरकार दोपहिया वाहनों पर टोल शुल्क लगाने की योजना बना रही है। हम स्पष्ट करते हैं कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।” NHAI ने दोहराया कि दोपहिया वाहनों से टोल वसूलने की कोई योजना नहीं है, और मौजूदा छूट की व्यवस्था बरकरार रहेगी।


वायरल खबरों का सच


वायरल खबरों में दावा किया गया था कि NHAI 15 जुलाई, 2025 से नेशनल हाईवे पर दोपहिया वाहनों से टोल वसूलना शुरू करेगी। लेकिन गडकरी और NHAI के बयानों ने इन दावों को पूरी तरह गलत साबित कर दिया है। वर्तमान में दोपहिया वाहनों को नेशनल हाईवे पर टोल से छूट मिली हुई है, और यह छूट आगे भी जारी रहेगी। सरकार ने लोगों से ऐसी भ्रामक खबरों पर ध्यान न देने की अपील की है। 


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular