Wednesday, May 27, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHकौन है कांग्रेस नेता हाजी उस्मान खान? जिसने जयपुर की सड़कों पर...

कौन है कांग्रेस नेता हाजी उस्मान खान? जिसने जयपुर की सड़कों पर 9 लोगों को कुचल मचाई दहशत; पार्टी ने किया बाहर

fok-media-samman-samaroh


Jaipur Hit & Run Case: जयपुर में सोमवार रात एक बड़ा हादसा हुआ। कांग्रेस नेता और फैक्ट्री मालिक उस्मान खान ने नशे की हालत में SUV चलाते हुए 9लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं।


ये हादसा शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ। उस्मान खान ने SUV करीब 7किलोमीटर तक तेज रफ्तार में चलाई। इससे पूरे इलाके में भगदड़ मच गई।


राजनीति में सक्रिय था आरोपी


62वर्षीय उस्मान खान नाहरी का नाका, जयपुर का रहने वाला है। वह पिछले 20साल से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ है। हाल ही में उसने वार्ड 135से पार्षद टिकट की मांग की थी।वह विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री चलाता है। इस फैक्ट्री में अस्पतालों के लिए बेड, स्ट्रेचर और चेयर बनाई जाती हैं। कुछ समय पहले उसे जयपुर शहर कांग्रेस का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया था।


पार्टी ने तुरंत पद से हटाया


हादसे के बाद कांग्रेस पार्टी ने उस्मान खान को सभी पदों से हटा दिया। जयपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने उसे बर्खास्त कर दिया। पार्टी नेताओं ने इस घटना को गंभीर अपराध बताया और निष्पक्ष जांच की मांग की।


कांग्रेस नेताओं का कड़ा बयान


जयपुर कांग्रेस अध्यक्ष आर.आर. तिवाड़ी ने कहा कि दोषी चाहे किसी भी पार्टी का हो, कानून सबके लिए समान है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवारों को मुआवजा मिलना चाहिए।राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस घटना को बहुत दुखद बताया। उन्होंने कहा कि नशे में गाड़ी चलाना एक बड़ा अपराध है और उस्मान को सख्त सजा मिलनी चाहिए।


हादसे के बाद लोगों में आक्रोश


ये हादसा नाहरगढ़ थाने के पास हुआ। SUV ने आधा किलोमीटर के दायरे में पैदल चल रहे लोगों और कई वाहनों को टक्कर मारी। इसके बाद आरोपी कार छोड़कर मौके से भाग गया।


घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। गुस्से में लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर दी। हालात बिगड़ते देख पुलिस को आसपास के थानों से अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular