HomeUTTAR PRADESHकोसली को स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने दी बड़ी सौगात, कहा-...

कोसली को स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने दी बड़ी सौगात, कहा- प्रदेश में दवाइयों की कोई कमी नहीं


HARYANA NEWS: हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य मंत्री और अटेली विधानसभा क्षेत्र की विधायक आरती सिंह राव ने शुक्रवार को कोसली विधानसभा के अंतर्गत आने वाले लुखी गांव में उप-स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास कर ग्रामीणों को एक अहम स्वास्थ्य सुविधा की सौगात दी। इस अवसर पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी से मंत्री का स्वागत किया और फूल-मालाओं से अभिनंदन किया।


शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि गांव लुखी से उनका पारिवारिक और आत्मीय जुड़ाव है, जो सिर्फ राजनीतिक नहीं बल्कि भावनात्मक संबंध भी है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को आज पूरा कर उन्हें विशेष संतोष की अनुभूति हो रही है।


हरियाणा में दवाइयों की कोई कमी नहीं है- आरती राव


प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बोलते हुए मंत्री ने स्पष्ट किया, “हरियाणा में दवाइयों की कोई कमी नहीं है। समस्या उनके वितरण में है, जिसे हम जल्द ही सुधारने जा रहे हैं। इस दिशा में संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए जा चुके हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि अब आमजन को समय पर और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध होंगी।


स्वास्थ्य मंत्री ने यह जानकारी भी दी कि सरकार ने प्रदेशभर के 700 से अधिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और उप-स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति में सुधार लाने के लिए एक व्यापक कार्ययोजना बनाई है। उन्होंने बताया कि जिन भवनों की स्थिति जर्जर है, उनके पुनर्निर्माण के आदेश जारी कर दिए गए हैं, और जो केंद्र फिलहाल किराये के भवनों में संचालित हो रहे हैं, उन्हें स्थायी भवनों में स्थानांतरित किया जाएगा।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read