HomeUTTAR PRADESHकोलकाता गैंगरेप पर महुआ मोइत्रा का तीखा हमला, अपने ही पार्टी के...

कोलकाता गैंगरेप पर महुआ मोइत्रा का तीखा हमला, अपने ही पार्टी के नेताओं पर भड़की


Kolkata Gangrape Case: कोलकाता के साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में एक 24वर्षीय छात्रा के साथ हुए कथित गैंगरेप की घटना ने पश्चिम बंगाल में सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। इस मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी और विधायक मदन मित्रा के विवादास्पद बयानों ने न केवल जनता का गुस्सा भड़काया, बल्कि उनकी अपनी पार्टी की सांसद महुआ मोइत्रा को भी सामने आने के लिए मजबूर किया। मोइत्रा मोइत्रा ने इन बयानों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ‘महिलाओं के प्रति नफरत हर पार्टी में है। लेकिन TMC की खासियत यह है कि वह ऐसी “घृणित टिप्पणियों” की निंदा करती है, चाहे कोई भी उन्हें करे।’


TMC नेताओं के विवादास्पद बयान


कोलकाता गैंगरेप मामले में TMC सांसद कल्याण बनर्जी और विधायक मदन मित्रा के बयानों ने विवाद को और हवा दी। 27जून को बनर्जी ने कहा ‘अगर कोई दोस्त अपनी दोस्त के साथ बलात्कार करता है, तो इसमें क्या किया जा सकता है? क्या पुलिस स्कूलों में मौजूद रहेगी? यह छात्रों द्वारा एक छात्रा के खिलाफ किया गया अपराध है।’ उनके इस बयान को पीड़िता को दोषी ठहराने वाला माना गया।


इसके बाद 28जून को मदन मित्रा ने भी विवादास्पद टिप्पणी की। उन्होंने कहा ‘अगर कोई आपको कॉलेज बंद होने पर बुलाता है और यूनिट में पद देने की बात करता है, तो न जाएं। अगर वह लड़की वहां नहीं गई होती, तो यह नहीं होता।’ उनके इस बयान को भी पीड़िता को दोषी ठहराने वाला माना गया। जिसके बाद विपक्षी दलों और जनता ने तीखी प्रतिक्रिया दी।


महुआ मोइत्रा का करारा जवाब


TMC नेताओं के विवादास्पद बयान सामने आने के बाद TMC ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर बयान जारी कर बनर्जी और मित्रा की टिप्पणियों से खुद को अलग कर लिया। पार्टी ने कहा ‘कल्याण बनर्जी और मदन मित्रा के बयान उनकी निजी राय हैं। TMC इनसे पूरी तरह असहमत है और इनकी कड़ी निंदा करता है। हमारी नीति महिलाओं के खिलाफ अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की है और हम दोषियों को सख्त सजा की मांग करते हैं।’


इसी बीच, महुआ मोइत्रा ने पार्टी के इस बयान को साझा करते हुए X पर लिखा ‘भारत में महिलाओं के प्रति नफरत हर पार्टी में है। TMC की खासियत यह है कि हम ऐसी घृणित टिप्पणियों की निंदा करते हैं, चाहे कोई भी उन्हें करे।’ उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की जांच चल रही है और कोलकाता पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read