HomeUTTAR PRADESHकोरोना की नई लहर ने दिल्ली को डराया, एक दिन में तीन...

कोरोना की नई लहर ने दिल्ली को डराया, एक दिन में तीन मौतें; कुल 11 लोगों ने गंवाई जान


Covid-19 Updates: राजधानी दिल्ली में कोविड-19की नई लहर ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। 14जून को दिल्ली में पहली बार इस नई लहर से एक ही दिन में तीन लोगों की मौत हुई। वहीं,  अब तक कुल मृतकों की संख्या 11तक पहुंच गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 24घंटों में 42नए मामले सामने आए हैं। जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 682तक पहुंच गई हैं। यह स्थिति दिल्ली के लिए गंभीर चेतावनी है। ऐसे में अस्पतालों में तैयारियां तेज हो गई हैं।


कोरोना की नई लहर


मालूम हो कि इस साल जनवरी के बाद से दिल्ली में कोविड-19के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे थे। लेकिन मई महीने के अंत तक इन मामलों में तेजी देखी गई। एक रिपोर्ट के अनुसार, 14जून को दिल्ली में 75,912टेस्ट किए गए, जिनमें से 42मामले पॉजिटिव पाए गए। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि मामले बढ़ने की रफ्तार चिंताजनक है। वहीं, देशभर में सक्रिय मामलों की संख्या 7,383तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि ओमिक्रॉन का नया सब-वैरिएंट JN.1और इसकी उप-श्रेणियां इस उछाल के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं।


दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग सतर्क


दिल्ली सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है। अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए अलग वार्ड और बेड की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही, लोगों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचने की अपील की गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि टीकाकरण और बूस्टर डोज अभी भी इस वायरस से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।


नए वैरिएंट्स और बढ़ते मामलों की वजह


कोविड-19 के इस ताजा उछाल के लिए चार सब-वैरिएंट्स LF.7, XFG, JN.1, और NB.1.8.1 को जिम्मेदार माना जा रहा है। इनमें JN.1 सबसे प्रमुख है, जो देश के 53% मामलों के लिए जिम्मेदार है। NB.1.8.1 और LF.7 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ‘Variants Under Monitoring’ की श्रेणी में रखा है। जिसका मतलब है कि ये वैरिएंट्स अधिक संक्रामक हो सकते हैं, लेकिन अभी इन्हें ‘Variants of Concern’ नहीं माना गया है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read