Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHकोई गलतफहमी में ना रहना... ईरान के विदेश मंत्री के समाने जयशंकर...

कोई गलतफहमी में ना रहना… ईरान के विदेश मंत्री के समाने जयशंकर ने PAK को दे दी चेतावनी

fok-media-samman-samaroh


S Jaishankar Warns Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच काफी तनाव देखने को मिल रहा है। बीती रात पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों पर ड्रोन और मिसाइल हमला करने की कोशिश की थी, जिसे सेना ने पूरी तरह से नाकाम कर दिया। इसके साथ ही भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सियालकोट, लाहौर सहित कई अन्य जगहों पर एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है। इस बीच भारत पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने साफ संदेश दे दिया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि आप ऐसे समय में भारत आए हैं, जब हम 22 अप्रैल को भारतीय केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में हुए बर्बर हमले का जवाब दे रहे हैं। इस हमले ने हमें 7 मई को सीमा पार आतंकवादी ढांचे पर हमला करके जवाब देने के लिए मजबूर किया।


एस जयशंकर ने क्या कहा?


एस जयशंकर ने आगे कहा, “हमारी प्रतिक्रिया लक्षित और नपी-तुली थी। हमारा इरादा स्थिति को और खराब करने का नहीं है। हालांकि, अगर हम पर सैन्य हमला होता है, तो इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि इसका बहुत ही सख्त जवाब दिया जाएगा। एक पड़ोसी और करीबी साझेदार के रूप में यह महत्वपूर्ण है कि आपको स्थिति की अच्छी समझ हो।”एस जयशंकर ने कहा, “आज भारत में आपका और आपके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए और आपके साथ 20वीं भारत-ईरान संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। हाल के वर्षों में, हमारे सहयोग ने कई पहलुओं में प्रगति की है। ऐसी परिस्थितियां भी हैं जिनका हमें समाधान करने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पेजेशकियन ने अक्टूबर 2024 में कजान में मुलाकात की और हमें अपने संबंधों को और आगे बढ़ाने के बारे में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने 26 अप्रैल को फोन पर भी बातचीत की। यह हमारे राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ है। यह हमारे सहयोग की निकटता और हमारे बीच गहरी मित्रता की याद दिलाता है। मुझे यकीन है कि हम वर्षगांठ को उचित रूप से मनाएंगे।”

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular