HomeUTTAR PRADESHकैंटीन में मारपीट मामले में विधायक संजय गायकवाड़ पर FIR दर्ज, सीएम...

कैंटीन में मारपीट मामले में विधायक संजय गायकवाड़ पर FIR दर्ज, सीएम देवेद्र फडणवीस ने कही बड़ी बात


FIR On Sanjay Gaikwad: एमएलए हॉस्टल की कैंटीन में शिवसेना विधायक के कैंटीन कर्मचारी से मारपीट मामले की जांच तेज हो गई है। मामले में मुंबई पुलिस ने शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मुख्यमंत्रीदेवेंद्र फडणवीस ने भी कहा कि घटना की जांच शुरू करने के लिए पुलिस को औपचारिक शिकायत का इंतजार करने की कोई जरूरत नहीं है। पुलिस को मामले की जांच करनी चाहिए। अगर यह संज्ञेय अपराध है तो उचित कार्रवाई होगी।


बता दें कि शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने एक कैंटीन कर्मचारी की पिटाई कर दी थी और खाने की खराब गुणवत्ता का आरोप लगाया था। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद संजय गायकवाड़ सरकार और विपक्ष के निशाने पर थे। पिछले दिनों मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा था कि इस तरह का व्यवहार विधायकों द्वारा अपनी शक्ति का दुरुपयोग अच्छा नहीं है। वहीं गृह राज्य मंत्री और शिवसेना विधायक योगेश कदम ने कहा था कि पुलिस गायकवाड़ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकती है, क्योंकि इस संबंध में उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं की गई है।


पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


इस पर शुक्रवार यानी 11जुलाई को मुंबई पुलिस ने कहा कि कैंटीन कर्मचारी मारपीट मामले में शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ गैर-संज्ञेय अपराध दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस थाने में अपराध दर्ज की गई है। इससे पहले सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पुलिस को मामले की जांच करनी चाहिए। जांच शुरू करने के लिए शिकायत की कोई आवश्यकता नहीं है। अगर यह संज्ञेय अपराध है, तो पुलिस उचित कार्रवाई करेगी यह समझना ज़रूरी है कि कुछ अपराध संज्ञेय होते हैं, जबकि कुछ असंज्ञेय। किसी अपराध की श्रेणी बल प्रयोग के आधार पर तय होती है। पुलिस को अपना काम करने दीजिए, वे उचित कार्रवाई करेंगे।


क्या था मामला?


दरअसल, शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक गायकवाड़ पर खाने की गुणवत्ता की शिकायत करने के बाद मंगलवार यानी 8 जुलाई की रात मुंबई के एमएलए हॉस्टल की कैंटीन के एक कर्मचारी को थप्पड़ मारने का आरोप है। यह घटना आकाशवाणी एमएलए होस्टल में हुई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अभी भी वायरल हो रहा है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read