spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHकेरल CM के आवास और कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी,...

केरल CM के आवास और कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, बम निरोधक दस्ते ने शुरु किया सर्च अभियान

fok-media-samman-samaroh


Bomb Threat On Kerala CM House: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के आधिकारिक आवास और कार्यलय में बम होने की धमकी मिली है। इस धमकी का पता चलने के बाद मौके पर बम निरोधक दस्ते के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस पहुंच गई है। सीएम आवास और कार्यालय की गहन जांच की जा रही है। ये जानकारी खुद मुख्यमंत्री आवास ने मीडिया को दी है। हालांकि, अभी तक दोनों ही जगहों से कुछ भी बरामद नहीं हो पाया है। वहीं, अभी तक ये भी पता नहीं चल पाया है कि ये धमकी किसके द्वारा दी गई है। धमकी देने वालों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।


एयरपोर्ट को भी मिली थी धमकी


रविवार को केरल के तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। ईमेल के जरिए लोकेशन भेज कर ये धमकी दी गई थी। जिसके बाद एयरपोर्ट पर बम निरोधक दस्ते में सर्च अभियान भी चलाया था। साथ ही एयरपोर्ट की सुरक्षा में भी इजाफा किया गया। हालांकि, कई घंटों तक सर्च अभियान चलाने के बाद भी मौके से कुछ बरामद नहीं हुआ। हालांकि, इस धमकी को लेकर पुलिस सख्त नजर आई। जिस ईमेल से धमकी मिली थी, उसे ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही ईमेल भेजने वालों तक भी पुलिस पहुंचने की कोशिश कर रही है।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular