HomeUTTAR PRADESHकुल्लू में बादल फटने के बाद आया सैलाब, प्रशासन ने नागरिकों से...

कुल्लू में बादल फटने के बाद आया सैलाब, प्रशासन ने नागरिकों से की खास अपील


Himachal Pradesh Flood: देश में मॉनसून का आगमन हो चुका है। कई हिस्सों में बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। तो वहीं, देश के कई शहरों में ये बारिश अपने साथ आम लोगों के लिए बड़ी कठिनाई ले कर आई है। इसी बीच बुधवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने के बाद सैलाब जैसा नजारा दिखा। यह घटना कुल्लू के सैंज घाटी में हुई। अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं सामने आई है। हालांकि, लोगों को सावधानी बरतने के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा है। इसके साथ ही पूरे इलाका में SDRFऔर प्रशासन लगातार सक्रिय बने हुए हैं। किसी भी गंभीर परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन से तैयारी कर रखी है।


प्रशासन ने लोगों के लिए जारी की चेतावनी


प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों को एहतियाती रूप से सावधान रहने को लेकर चेतावनी जारी की गई है, साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वो नदी-नालों के किनारे न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी की जाने वाली चेतावनी पर ध्यान दें। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश और कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना जताई है। बता दें कि मॉनसून का कहर इन दिनों हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। इसके अलावा मॉनसून का भीषण कहर गुजरात में भी देखने को मिल रहा है। यहां गुजरात के 26 जिले भारी बारिश के कारण प्रभावित है।


गुजरात और राजस्थान में भी मॉनसून का कहर


भारी बारिश के कारण गुजरात के तीन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में पिछले कुछ दिनों से लगातार भीषण बारिश हो रही है। इस कारण कई रिहायशी इलाकों में जलभराव देखने को मिल रहा है। वहीं आए दिन जलभराव के कारण कई घटनाएं भी हो रही हैं। इस कारण प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम लगातार मुस्तैद है और हालात पर नजर बनाए हुए है। इसके अलावा राजस्थान में भी मॉनसून का कहर देखने को मिल रहा है। राजस्थान के कई जिलों में मंगलवार के तेज बारिश देखने को मिली। इसके अलावा राजधानी जयपुर में भी जोरदार बारिश हुई।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read