HomeUTTAR PRADESHकुरुक्षेत्र में रेलवे लाइन को पार करते हुए ट्रेन से कटकर युवक...

कुरुक्षेत्र में रेलवे लाइन को पार करते हुए ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत, 2 टुकड़ों में बंटा शव, नहीं हुई शिनाख्त


Kurukshetra Incident:  कुरुक्षेत्र हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक दो हिस्सों में कट गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू की। और शव की पहचान करवाने की कोशिश की।लेकिन शव की शिनाख्त नही हो पाई है।


रेलवे पुलिस कर्मी गुरदेव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे लाइन पर मारकंडा पुल के पास एक युवक रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। उसका शव शाहाबाद-मोहड़ी के बीच रेलवे ट्रैक पर बीच पड़ा मिला है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में युवक का शव क्षत-विक्षत हो गया। उसकी बांई टांग पर काले रंग का धागा बंधा मिला। युवक ने काले रंग की टी-शर्ट और अंडरवियर पहना हुआ था। प्राथमिक जांच में उसकी उम्र करीब 30 साल लग रही है।


शव की नहीं हुई पहचान


मौके पर मौजूद लोगों से उसकी पहचान की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, इसलिए शव को 72 घंटे के लिए LNJP अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के गांव में जानकारी जुटा रहे हैं।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read