HomeUTTAR PRADESHकुरुक्षेत्र में नजर आया 50 लाख का घोड़ा, डाइट सुनकर उड़ जाएंगे...

कुरुक्षेत्र में नजर आया 50 लाख का घोड़ा, डाइट सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश


Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में KDB मेला ग्राउंड में चल रहे पशु मेले में 50 लाख का एक घोड़ा पहुंचा। यह फतेहाबाद के लहरियां गांव से लाया गया है। नुकरे नस्ल के इस घोड़े का नाम बादशाह है, जो सिर से पैर तक पूरी तरह सफेद है। बादशाह की उम्र 28 महीने है और यह 65 इंच ऊंचा है। इसकी कीमत सुनकर पशु मेले में आए पशुपालक भी हैरान हैं। घोड़े की देखभाल करने वाले जगतार खान ने बताया कि वह नुकरा नस्ल का घोड़ा लेकर कुरुक्षेत्र आए हैं। जिसका नाम बादशाह है। और बादशाह पहली बार किसी प्रतियोगिता में आया है और पहली बार में ही इसने दूसरा स्थान हासिल किया है।


उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति बादशाह को लेने के लिए आया था, उसने इसकी कीमत 50 लाख रुपए लगाई थी। मगर, उसे मना कर दिया क्योंकि उन्होंने बादशाह को बेचने के लिए नहीं पाला। उन्होंने यह भी बताया कि बादशाह को सर्दी और गर्मी में अलग-अलग डाइट दी जाती है। सर्दियों में उसे दूध में बादाम दिया जाता है। हफ्ते में 4 बार उसकी तेल से मालिश की जाती है।उन्होंने बताया कि बादशाह की मां फतेह भी नुकरा नस्ल की घोड़ी थी। बादशाह के जन्म के बाद फतेह की मौत हो गई थी। बादशाह उसकी पहली और अंतिम निशानी है। इसके पिता का नाम हंसराज बिल्ला और दादा का नाम राजबीर सूर्यबाली था। उन्होंने बड़े शौक और पूरी देखभाल के साथ बादशाह की परवरिश की है।


दिन में तीन बार अलग-अलग खुराक


जगतार खान ने कहा कि बादशाह को दिन में तीन बार अलग-अलग खुराक देते हैं। सुबह को 2 से 3 किलो उबले काले चने दिए जाते हैं। सुबह 11 बजे उसे घुमाने के लिए फार्म पर लेकर जाते हैं, जहां वह घास चरता है। शाम को उसे गाय का दूध पिलाया जाता है। सर्दी में उसे दूध में बादाम उबालकर देते हैं और बाजरा भी दिया जाता है।उन्होंने ने यह भी बताया कि बादशाह पहली बार किसी कॉम्पिटिशन में उतरा है।और पहली बार मे ही बादशाह इस कॉम्पिटिशन में दूसरे स्थान पर रहा है। उन्होंने कहा कि उनका बादशाह को बेचने का कोई इरादा नहीं है। उनका घोड़ा सुंदरता के साथ-साथ दौड़ने में भी ‘बादशाह’ है। बादशाह 1 सेकंड में 35 से 40 फुट तक दौड़ लगा सकता है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read