HomeUTTAR PRADESHकिश्तवाड़ में बादल फटने से मची तबाही, कई लोगों के बाढ़ और...

किश्तवाड़ में बादल फटने से मची तबाही, कई लोगों के बाढ़ और मलबे में दबे होने की आशंका; राहत-बचाव कार्य शुरु


Kishtwar Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 14 अगस्त को तड़के बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई है। यह घटना पड्डर सब-डिवीजन के चिशोती गांव में मचैल माता मंदिर के पास हुई, जिसके बाद इलाके में अचानक बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस आपदा में कई लोगों के लापता होने और कई मकानों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।  इस आपदा के बाद राहत और बचाव कार्यों के लिए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा राजौरी और मेंढर से भी बाद फटने की जानकारी सामने आ रही है।


किश्तवाड़ में बादल फटा


किश्तवाड़ के चिशोती इलाके में बादल फटने की घटना ने प्रशासन को हाई अलर्ट पर ला दिया है। शुरुआची जानकारी के अनुसार, इस आपदा में एक सामुदायिक रसोई (लंगर शेड) मलबे में बह गया और कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक हताहतों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिए गए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस, SDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं। इस आपदा का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें क्षतिग्रस्त सड़कें और मलबे का ढेर साफ तौर पर देखा जा सकता है, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।


मंत्री जितेंद्र सिंह ने क्या बताया?


इसी बीच, मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया। उन्होंने कहा ‘अभी-अभी जम्मू-कश्मीर के LoP और स्थानीय विधायक सुनील कुमार शर्मा से जानकारी मिली। जिसके बाद मैंने किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा से बात की। चोसिटी इलाके में बादल फटने से भारी जनहानि की आशंका है। प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है और बचाव दल घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है।


राजौरी-मेंढर में भी बाढ़ का कहर


बता दें, किश्तवाड़ के साथ राजौरी और मेंढर क्षेत्रों में भी भारी बारिश ने तबाही मचाई है। लगातार बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कें जलमग्न हो गई हैं और कई गांवों का संपर्क मुख्य क्षेत्रों से कट गया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read