HARYANA NEWS:हरियाणा के भिवानी में राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह पर ED की करवाई पर निशाना साधते हुई कहा कि 1500करोड़ इनके तो घपले इतने बड़े बड़े हैं कि चाहे दानसिंह की बात हो 13000करोड़ ये 1500करोड़ का घोटाला । उन्होंने कहा कि ये तो सभी घपले 1000 करोड़ से ऊपर ऊपर है इस से नीचे तो कुछ भी नहीं। उन्होंने कहा कि अंत में कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं अंत में पकड़ ही लेते हैं
किरण चौधरी ने कांग्रेस की संविधान प्रचार यात्रा पर निशान साधते हुए कहा कि संविधान की प्रतिया जरूर हाथ में रखते हैं नौटंकी जरूर करनी अति है नाटक करेंगे लेकिन पार्लियामेंट में जब बोलना अति है तो तब बोला नहीं जाता। उन्होंने कहा कि सारी दुनिया जानती है के किस तरह से संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी को किस तरह से प्रताड़ित कांग्रेस ने किया गया था। उनके जीवन कल के अन्दर किस तरह से निकलकर अलग कर दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वोट की राजनीति के लिए काम कर रहे है कि संविधान बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि सारी दुनिया ने देख लिया संविधान सर्वे पारी है संविधान को कोई नहीं बदल सकता है कांग्रेस पार्टी जो गुमराह करने की बात कर रही थी वो इनको मुंह की खानी पड़ी वो इन्होने ने विधानसभा में देख लिया। जिस समुदाय को गुमराह कर रहे थे वो लोग यह समझ गए कि यह लोग खोखले लोग और खोखले काम हैं। इन के साथ चलना अब कोई फायदे वाली बात नहीं।
पानी विवाद पर बोले किरण चौधरी
राज्य सभा सांसद किरण चौधरी ने हरियाणा-पंजाब पानी विवाद को लेकर कहा कि हरियाणा में सिर्फ 7से भी कम का पानी रह गया है और सभी इस को सुलझाने में लगे हुए हैं और पंजाब भी हिंदुस्तान का अभिन अंग है और इस तरह की ओछी राजनीति मुख्यमंत्री कर रहे हैं अंत में इसका नुकसान पंजाब का ही होगा। BBMB का पानी पंजाब का भी है और हरियाणा का भी है दिल्ली का और राजस्थान का भी है इस को कसे रोकेंगे ये हमारा हक है उन्होंने कहा कि आज जब देश पहलगाम हमले को लेकर चिंतित हैं उस समय मान साहब इस तरह की ओछी राजनीति कर रहे हैं और आतंक वाद के खिलाफ लड़ने के लिए तैयारी ही रही है पाकिस्तान को करारा जवाब देने की तैयारी की जा रही है इस समय पर ये राजनीति करना गलत है हमें शक है कि ये तारों के उस पर के लोगो का तो साथ नहीं दे रहे। और इन के तार कहीं और ना जुड़े हो।









