Tuesday, May 5, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH'काला जादू नहीं पाकिस्तान की साजिश', सीमा हैदर पर हुए हमले पर...

‘काला जादू नहीं पाकिस्तान की साजिश’, सीमा हैदर पर हुए हमले पर वकील एपी सिंह का बड़ा दावा

fok-media-samman-samaroh


Attack On Seema Haider: पहलगाम हमले के बाद से पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक अज्ञात व्यक्ति सीमा हैदर के नोएडा स्थित घर में जबरन घुसा औऱ उन पर हमला किया। जिसके बाद पुलिस द्वारा उस अज्ञात व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, अब इस घटना के बाद सीमा हैदर के वकील एपी सिंह का एक बयान सामने आय़ा है। उन्होंने इस घटना को एक साजिश करार दिया है।


उन्होंने दावा किया है कि इस हमले के पीछे पाकिस्तान में रची गई साजिश हो सकती है। एपी सिंह बताते है कि सीमा कट्टर सनातनी है। इसलिए वह काले जादू पर भरोसा नहीं करती।


क्या है पूरा मामला?


दरअसल, ये घटना 3 मई की शाम 7 बजे का बताया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव में सीमा हैदर और उनके पति सचिन मीणा के घर में एक अज्ञात युवक ने जबरन घुसने की कोशिश की। इतना ही नहीं, युवक ने दरवाजा तोड़कर सीमा का गला दबाने की कोशिश की। जिसके बाद सीमा के शोर मचाने पर पड़ोसी और परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में लिया और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह ‘काले जादू’ के प्रभाव में था। 


वकील एपी सिंह का बयान


वहीं, अब इस मामले पर बात करते हुए सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह हमला कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि इसके पीछे असामाजिक तत्वों की साजिश हो सकती है। उन्होंने आगे बताया कि ये असामाजिक तत्व और कोई नहीं बल्कि पाकिस्तान है।


वकील एपी सिंह ने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर सीमा को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने सीमा को ‘कट्टर सनातनी’ बताते हुए कहा कि उन्होंने पहले पाकिस्तान में अपने पहले पति से तलाक दिया। जिसके बाद सनातन धर्म अपनाया और सचिन मीणा से हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की। वह पूरी तरह हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों को निभा रही हैं।


काले जादू के आरोपों को किया खारिज


सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने काले जादू के आरोपों को खारिज करते हुए कहा ‘सीमा पूरी तरह हिंदू धर्म में विश्वास रखती हैं। हिंदू धर्म में काले जादू की कोई जगह नहीं है और सीमा को इस पर विश्वास नहीं है। यह पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश है।’ सिंह ने यह भी कहा कि सीमा केंद्र और राज्य सरकार के साथ-साथ जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा रखती हैं।


बता दें, 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद से सीमा को पाकिस्तान से लगातार धमकियां मिल रही थी। जिसके चलते उन्होंने मीडिया से दूरी बना ली थी। इसी बीच, सीमा के पूर्व पति गुलाम हैदर ने एक वीडियो जारी कर धमकी दी थी।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular