spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHकालकाजी मंदिर में सेवादार की हत्या पर केजरीवाल ने उठाया सवाल, बोले-...

कालकाजी मंदिर में सेवादार की हत्या पर केजरीवाल ने उठाया सवाल, बोले- क्या दिल्ली जनता अब सुरक्षित नहीं?

fok-media-samman-samaroh


Kalkaji Temple Murder: दिल्ली के कालकाजी मंदिर में शुक्रवार, 29 अगस्त देर रात 35 वर्षीय सेवादार योगेंद्र सिंह की पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि ये विवाद चुन्‍नी प्रसाद को लेकर हुआ। घायल योगेंद्र को तुरंत AIIMS ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, अब दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना को लेकर सवाल खड़े किए हैं।


सोशल मीडिया पर किया पोस्ट


अरविंद केजरीवाल ने एक एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि कालकाजी मंदिर के अंदर सेवादार की निर्मम हत्या करने से पहले इन बदमाशों के हाथ नहीं कांपे? ये कानून व्यवस्था की विफलता नहीं तो और क्या है?  बीजेपी के चारों इंजनों ने दिल्ली का ये हाल कर दिया है कि अब मंदिरों में भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि क्या दिल्ली की जनता अब सुरक्षित है भी या नहीं?


क्या है पूरा ममला? 


इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने बताया कि मृतक योगेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला था और पिछले 15 साल से कालकाजी मंदिर में सेवा कर रहा था। शुक्रवार रात लगभग 9:30 बजे कुछ लोग मंदिर दर्शन करने पहुंचे और प्रसाद की मांग की। जब योगेंद्र ने देने से मना किया तो बहस शुरू हो गई और मामला बिगड़ता गया और मारपीट शुरू हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि योगेंद्र मंदिर परिसर में बेहोश पड़े हैं और आरोपित लोग उन्हें लगातार डंडों और मुक्कों से पीट रहे हैं। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इस हमले के बीच में आए और एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular