spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHकार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

fok-media-samman-samaroh

अंबेडकरनगर। बसखारी अकबरपुर मार्ग स्थित पलई पेट्रोल पंप के पास सुबह कार और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई। दूसरे बाइक सवार युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जिसकी स्थिति गंभीर है। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के फतेपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार चौबे बुधवार की सुबह बाइक से अकबरपुर से घर जा रहे थे। पलई पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि बसखारी की तरफ से आ रही कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक अनियंत्रित होकर बगल से निकल रहे टांडा कोतवाली के गौरागूजर निवासी सकलदेव वर्मा की बाइक में भी जोरदार टक्कर हो गई। सर से अत्यधिक खून बहने के चलते कृष्ण कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि सकल देव वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लिया गया है। शव को मर्चरी हाउस भेज कर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूरी खबर देखें
*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular