spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHकाबुल में एक साथ हुए कई विस्फोट, सोशल मीडिया हैंडल्स पर दी...

काबुल में एक साथ हुए कई विस्फोट, सोशल मीडिया हैंडल्स पर दी गई जानकारी

fok-media-samman-samaroh


Kabul Blast: अफगानिस्तान के काबुल में एक साथ कई विस्फोटों और गोलीबारी की आवाज सुनी दी। मीडिया के अनुसार, गुरुवार देर रात धमाकों की आवाज सुनाई दी। हालांकि, अभी तक किसी की जान जाने या घायल होने की खबर नहीं आई है। सोशल मीडिया पोस्ट्स में अज्ञात विमानों द्वारा संभावित हवाई हमलों की बात कही गई है। कुछ पोस्ट में इन हमलों के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने का दावा किया जा रहा है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, अंतरिम तालिबान प्रशासन के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि धमाकों की जांच शुरू कर दी गई है।


काबुल में ये धमाके उस समय हुए जब अफगानिस्तान के विदेश मंत्री नई दिल्ली के साथ आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बातचीत के लिए पहुंचे हैं। 2021 में सत्ता पर कब्जा करने के बाद से ये तालिबान के किसी नेता की पहली भारत यात्रा है।


पाकिस्तान पर हो रहा शक


इन धमाकों के पीछे पाकिस्तान की भूमिका का दावा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि सीमा विवाद के कारण तालिबान और पाक सरकार के रिश्ते तनावपूर्ण हो गए हैं। हाल ही में बॉर्डर पर तालिबान और पाक सेना के बीच झड़प हुई थी। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने गुरुवार, 9 अक्टूबर को दावा किया कि अफगानिस्तान के अंतरिम प्रशासन ने कई आतंकवादी समूहों के समूह, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकवादियों को अपनी सीमा से दूर रखने के लिए इस्लामाबाद से फंड की मांग की थी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular