spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHकांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत नासाज, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में...

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत नासाज, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती

fok-media-samman-samaroh


Sonia Gandhi Health: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को रविवार देर रात पेट से संबंधित समस्या के कारण दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, 78 वर्षीय कांग्रेस नेता की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। उन्हें अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में डॉ. समीरन नंदी और उनकी टीम की निगरानी में रखा गया है। सूत्रों की मानें तो उन्हें सोमवार को डिस्चार्ज किए जाने की संभावना है।


पेट संबंधित समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती


बता दें, सोनिया गांधी को सोनिया गांधी को रविवार 15 जून रात करीब 8:30 बजे पेट से संबंधित शिकायतों के बाद सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप ने एक बयान में कहा ‘श्रीमती सोनिया गांधी को पेट से संबंधित समस्या के कारण भर्ती किया गया है। फिलहाल, उनकी स्थिति स्थिर है और वह नियमित जांच के लिए गैस्ट्रो विभाग में हैं। कोई गंभीर चिंता की बात नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें सोमवार सुबह तक डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।’


मालूम हो कि इससे पहले सोनिया गांधी को 7 जून को शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रूटीन मेडिकल जांच के लिए भर्ती किया गया था, जब उन्हें उच्च रक्तचाप की शिकायत हुई थी। हाल के महीनों में उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं समय-समय पर सामने आती रही हैं।   

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular