HomeUTTAR PRADESH‘कांग्रेस और आरजेडी ने बिहार का हाल किया था’ बिहार में पीएम...

‘कांग्रेस और आरजेडी ने बिहार का हाल किया था’ बिहार में पीएम मोदी ने भरी हुंकार


PM Modi in Motihari: बिहार के मोतिहारी मेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजेंद्र नगर टर्मिनल (पटना) से नई दिल्ली, बापूधाम मोतिहारी से दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल), दरभंगा से लखनऊ (गोमती नगर) और मालदा टाउन से लखनऊ (गोमती नगर) वाया भागलपुर के बीच 4 नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के मोतिहारी में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।


इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘2005 से पहले जो सरकार थी, वो कुछ काम नहीं करती थी। बिहार का हाल पहले बुरा था। बीजेपी और जेडीयू की सरकार बनी तो उसने काम शुरू किया। हम 20 साल से काम कर रहे हैं। मोदी जी बिहार के लिए खास काम कर रहे हैं। एनडीए सरकार बिहार के लिए बेहतरीन काम कर रही है। हम बहुत रोजगार दे रहे हैं। अगले 5 साल में हम 1 करोड़ लोगों को रोजगार देंगे। हमने बिहार में मुफ्त बिजली कर दी है। पहले आरजेडी की सरकार के समय बिजली ही नहीं थी। अब तो बिजली भी है और फ्री भी है। बिजली का कोई पैसा नहीं लगेगा। सरकार बिजली का पैसा देगी।


ये धरती चंपारण की धरती है- पीएम मोदी


पीएम मोदी ने कहा कि ये धरती चंपारण की धरती है।इस धरती ने इतिहास बनाया है।आजादी के आंदोलन के इस धरती ने गांधी जी को नई दिशा दिखाई।अब इसी धरती की प्रेरणा बिहार का नया भविष्य भी बनाएगी। उन्होंने कहा कि आज यहां से 7 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास हुआ है। मैं आप सभी को और सभी बिहारवासियों को इन विकास परियोजनाओं की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read