HomeUTTAR PRADESHकर्नाटक में फिर हुआ हिजाब पर हंगामा, यूनिवर्सिटी के छात्राओं ने प्रोफेसर...

कर्नाटक में फिर हुआ हिजाब पर हंगामा, यूनिवर्सिटी के छात्राओं ने प्रोफेसर पर लगाए गंभीर आरोप


Karnataka Hijab Controversy: कर्नाटक के कलबुर्गी स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कर्नाटक में एक नया विवाद सामने आया है। इतिहास और पुरातत्व विभाग के सहायक प्रोफेसर अब्दुल मजीद पर छात्राओं ने हिजाब पहनने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। छात्राओं ने दावा किया कि एक शैक्षणिक फील्ड ट्रिप के दौरान प्रोफेसर ने उन्हें हिजाब पहनने के लिए मजबूर किया।


कैसे हुई विवाद की शुरुआत?


दरअसल, यह घटना कलबुर्गी जिले के अलंद तालुक में आयोजित एक फील्ड ट्रिप के दौरान हुई। छात्राओं का आरोप है कि सहायक प्रोफेसर अब्दुल मजीद ने उन्हें इस्लामिक धार्मिक स्थलों का दौरा करने के लिए ले गए। जहां उन्हें हिजाब पहनने के लिए कहा गया। छात्राओं का कहना है कि यह शैक्षणिक यात्रा का हिस्सा होने के बावजूद धार्मिक दबाव का रूप ले लिया। जिससे वे असहज महसूस करने लगें। कुछ छात्राओं ने इसे धार्मिक जबरदस्ती का मामला बताते हुए यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर बट्टू नारायण को लिखित शिकायत दर्ज की है। 


इसके अलावा इस मामले में लॉ एंड राइट्स प्रोटेक्शन फोरम नामक संगठन ने भी हस्तक्षेप करते हुए कुलपति को पत्र लिखकर प्रोफेसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन का कहना है कि यह घटना न केवल शैक्षणिक स्वतंत्रता का उल्लंघन है, बल्कि धार्मिक और व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर भी सवाल उठाती है।


यूनिवर्सिटी प्रशासन की कार्रवाई


दूसरी तरफ, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कर्नाटक के रजिस्ट्रार रुद्र गौड़ा पाटिल ने बताया कि अभी तक किसी भी स्टूडेंट ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं करवाई है। लेकिन लॉ एंड राइट्स प्रोटेक्शन फोरम नामक संगठन की शिकायत के मद्देनजर एक समिति का गठन किया गया है। जिसके साथ ही यूनिवर्सिटी ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read