HomeUTTAR PRADESHकर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बनेंगे शिवकुमार! मल्लिकार्जुन खरगे ने तमाम कयासों पर...

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बनेंगे शिवकुमार! मल्लिकार्जुन खरगे ने तमाम कयासों पर क्या दिया जवाब


Mallikarjun Kharge:  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में होने वाले चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिय। उन्होंने सोमवार को पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा कि गई टिप्पणियों का जवाब देते हुए कहा कि “ऐसे मामलों पर फैसला आलाकमान करेगा और किसी को भी अनावश्यक समस्या पैदा नहीं करनी चाहिए।” साथ  ही खरगे ने  राज्य में कांग्रेस के कुछ नेताओं की तरफ से अक्टूबर में मुख्यमंत्री बदले जाने के संबंध में किए गए दावों पर  मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, “देखिए, यह आलाकमान के हाथ में है। यहां कोई नहीं कह सकता कि आलाकमान के मन में क्या चल रहा है। यह आलाकमान पर छोड़ दिया गया है और आगे कोई भी फैसला लेने का अधिकार उसी के पास है। लेकिन अनावश्यक रूप से किसी को समस्या पैदा नहीं करनी चाहिए।”


दो से तीन महीनों में शिवकुमार बन सकते है मुख्यमंत्री


साल 2023 में, जब कर्नाटक में कांग्रेस ने सरकार बनाई थी, तब यह चर्चा थी कि सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद साझा कर सकते हैं। हालांकि, कांग्रेस ने इन अटकलों की न तो पुष्टि की और न ही खंडन किया। वर्तमान में सिद्धारमैया मुख्यमंत्री हैं, जबकि डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री हैं। रविवार को, शिवकुमार के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस विधायक एचए इकबाल हुसैन ने दावा किया कि अगले दो से तीन महीनों में शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिल सकता है। यह बयान राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच आया है।


मुख्यमंत्री चुनावों को लेकर हुसैन का बयान 


हुसैन का यह बयान तब सामने आया, जब सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना ने हाल ही में सितंबर के बाद राज्य में बड़े राजनीतिक बदलाव के संकेत दिए थे। रामनगर में जब हुसैन से पूछा गया कि क्या शिवकुमार के पास मुख्यमंत्री बनने का मौका है, तो उन्होंने कहा, “सभी जानते हैं कि इस सरकार के सत्ता में आने से पहले हमारी ताकत क्या थी। इस जीत के लिए किसने कड़ा संघर्ष किया, मेहनत की और रुचि दिखाई, यह किसी से छिपा नहीं है। शिवकुमार की रणनीतियां और प्रयास अब इतिहास का हिस्सा हैं। मैं अटकलों पर भरोसा नहीं करता, लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि पार्टी आलाकमान स्थिति को समझता है और सही समय पर उचित फैसला लेगा।”

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read