HomeUTTAR PRADESHकरोलबाग के मॉल में आग का तांडव, एक की मौत; लाखों का...

करोलबाग के मॉल में आग का तांडव, एक की मौत; लाखों का माल जलकर खाक


Karol Bagh Fire: 04जुलाई की शाम को दिल्ली के करोलबाग इलाके में अजमल खान रोड पर स्थित विशाल मेगा मार्ट में भीषण आग लग गई। जिस वजह से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। वहीं, एक व्यक्ति की लिफ्ट में फंसने से मौत की खबर सामने आई है। दमकल विभाग और दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को काबू करने की कोशिश की। लेकिन आग की भयावहता के कारण पूरी तरह काबू पाने में 12घंटे से ज्यादा का समय लग गया।


कहां-कैसे लगी आग?


दिल्ली के करोलबाग इलाके में बीती शाम करीब 6:45बजे दमकल विभाग को अजमल खान रोड पर स्थित विशाल मेगा मार्ट आग लगने की सूचना मिली। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग फर्स्ट फ्लोर पर शॉर्ट सर्किट के कारण शुरू हुई, जो तेजी से बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, सेकेंड और थर्ड फ्लोर तक फैल गई। चार मंजिला इस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में रखे कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य सामान ने आग को और भड़काने का काम किया। देखते-ही-देखते आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे आसपास के इलाके में घना काला धुआं फैल गया।


सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तुरंत 13गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा। वहीं, डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एमके चट्टोपाध्याय के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि बिल्डिंग के अस्थायी सेटअप तक प्रभावित हुए। फायर ब्रिगेड और पुलिस ने सूझबूझ से काम किया और समय रहते लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। लेकिन एक व्यक्ति लिफ्ट में फंस गया, जिसकी मौत की पुष्टि दमकल विभाग ने की। 


बचाव और राहत कार्य जारी


हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस ने आसपास के इलाके को खाली करा लिया और आवाजाही भी रोक दी। दमकल कर्मियों ने स्टाफ द्वारा उपयोग किए गए फायर सिलेंडरों के बावजूद आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने भी स्थिति को काबू करने में पूरी मदद की। राहत की बात यह रही कि किसी अन्य के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली। लेकिन आग लगने की वजह से विशाल मेगा मार्ट में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, और अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गए।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read