Friday, May 1, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHकरणी सेना के उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, राणा सांगा विवाद से...

करणी सेना के उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, राणा सांगा विवाद से जुड़ हैं तार?

fok-media-samman-samaroh


Karni Sena Leader Murder: झारखंड में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका ताज उदाहरण 20 अप्रैल को उस समय देखने को मिला जब श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। चूंकि हत्या करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष की हुई है जिसके चलते संगठन के कार्यकर्ताओं का गुस्सा लाजमी था। विनय सिंह की हत्या के बाद करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने डिमना रोड और नेशनल हाईवे 33 को जाम कर दिया।


जानकारी के मुताबिक, जमशेदपुर के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में ये घटना हुई है। जहां विनय सिंह किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हमलावर घटनास्थल पर घात लगाकर पहले से ही बैठे थे। जैसे ही विनय सिंह अपनी गाड़ी से उतरे उन पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई और हमलावर मौके से फरार हो गए।


मृतक विनय सिंह करणी सेना के तेजतर्रार नेता माने जाते थे। पूरे झारखंड में उनकी सक्रियता काफी थी। हालांकि, घटना में शामिल किसी भी आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। मामले की जांच के लिए एसआईटी भी गठित कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


राणा सांगा विवाद के चलते हुई हत्या?


झारखंड पुलिस का कहना है कि करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह का शव बालिगुमा में नेशनल हाईवे से लगभग 250 मीटर की दूरी पर एक खेत में मिला। शव के पास से एक पिस्तौल और स्कूटी बरामद हुई है। इसके इतर इस घटना के कारण झारखंड सरकार और पुलिस कानून- व्यवस्था के मुद्दे पर बैकफुट पर जरूर आ गई है। शक की सूई राणा सांगा विवाद की तरफ भी जाता हुआ दिखाई दे रहा है।


ऐसा इसलिए क्योंकि करणी सेना ने आगरा में 12 अप्रैल को राणा सांगा जयंती मनाई थी और सपा सांसद रामजीलाल सुमन को धमकी दी थी। इससे पहले करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने रामजीलाल सुमन के घर पर हमला कर दिया था। जिसके बाद उत्तर भारत में करणी सेना को लेकर दूसरे किस्म का माहौल बना गया था। कहीं विनय सिंह की हत्या का लिंक उसी घटना से जुड़ा तो नहीं है। हालांकि, ये तो जांच का विषय है लेकिन सवाल गहरा जरूर है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular