HomeUTTAR PRADESH‘….और अधिक आक्रामक कार्रवाई दिखाएंगे’ अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बी हुई...

‘….और अधिक आक्रामक कार्रवाई दिखाएंगे’ अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बी हुई साझेदारी से बौखला गया उत्तर कोरिया


नई दिल्ली: अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच सुरक्षा को लेकर एक बैठक हुई। वहीं दूसरी तरफ साउथ कोरियन पोर्ट बुसान में अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर की एंट्री हुई।  अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच हुई बातचीत से उत्तर कोरिया ने बौखला गया है। इस पर उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्री नो क्वांग चोल ने कहा कि प्योंगयांग अब और अधिक आक्रामक कार्रवाई करेगा। बता दें कि उत्तर कोरिया ने पूर्वी तट पर शुक्रवार को बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण किया है। 


उत्तर कोरिया अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच हुई सुरक्षा साझेदारी से पूरी तरह से बौखला गया है। साथ ही साउथ कोरियन पोर्ट बुसान में अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर की मौजूदगी की काफी ज्यादा आलोचना की है। इस पर रक्षा मंत्री नो क्वांग चोल ने कहा कि प्योंगयांग अमेरिकी सैन्य मौजूदगी और सुरक्षा सहयोग को क्षेत्र में तनाव बढ़ाने वाला कदम मानता है, खासकर जब अमेरिकी परमाणु-संचालित एयरक्राफ्ट कैरियर जॉर्ज वॉशिंगटन इस हफ्ते दक्षिण कोरिया के बुसान बंदरगाह पर पहुंचा है।


शांति की रक्षा के सिद्धांत पर और अधिक आक्रामक कार्रवाई दिखाएंगे- नो क्वांग चोल


रक्षा मंत्री नो क्वांग चोल ने कहा कि अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर जॉर्ज वॉशिंगटन की बुसान में एंट्री और हाल ही में हुए अमेरिका-दक्षिण कोरिया संयुक्त हवाई अभ्यासों ने स्थिति को और ज्यादा भड़का दिया है। उन्होंने चेतावनी दी, हम दुश्मनों की धमकियों के खिलाफ सुरक्षा सुनिश्चित करने और शांति की रक्षा के सिद्धांत पर और अधिक आक्रामक कार्रवाई दिखाएंगे।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read