HomeUTTAR PRADESHऑपरेशन सिंदूर को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा खुलासा! संसद...

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा खुलासा! संसद में होने वाली है चर्चा


Rajnath Singh On Operation Sindoor:संसद में चर्चा होने से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता सिर्फ ताकत नहीं, बल्कि मजबूत लॉजिस्टिक्स की वजह से मिली है।


गति शक्ति विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को वर्चुअल तरीके से संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर दुनिया को दिखा चुका है कि युद्ध में हार-जीत का फैसला हथियार नहीं, लॉजिस्टिक्स करती है।  उन्होंने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि जो देश अपनी लॉजिस्टिक्स चेन मजबूत रखता है वही सबसे सुरक्षित, स्थिर और सक्षम बनता है।


क्या बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने वाली इस कार्रवाई में समय पर जरूरी सामान पहुंचाया गया और यही जीत की वजह बनी। रक्षा मंत्री ने कहा कि आज के समय में युद्ध सिर्फ बंदूक और गोली से नहीं बल्कि उनके सही समय पर पहुंचने से जीते जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमारे पास आधुनिक मिसाइल सिस्टम हो लेकिन, उनके जरूरी इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स समय पर न आएं तो वो तकनीक बेकार हो जाती है।


लॉजिस्टिक्स का मतलब क्या


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा जिक्र किया लॉजिस्टिक्स का मतलब है थल सेना के लिए हथियार, फ्यूल, राशन और दवाएं उनके ठिकानों तक पहुंचाना। नौसेना के लिए जहजों तक जरूरी पुर्जे और उपकरण पहुंचाना। वहीं, वायुसेना के लिए जमीन से मिलने वाला सहयोग और लगातार फ्यूल आपूर्ति जूरूरी है। राजनाथ सिंह ने सरकार की पीएम गति शक्ति योजना को भी लॉजिस्टिक्स से जोड़ते हुए कहा कि यह योजना देश में सड़क, रेल और हवाई मार्ग को जोड़ने का काम कर रही है।  बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। जिसके तहत पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया था।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read