HomeUTTAR PRADESHऑनलाइन आवेदन का आखिरी मौका! हरियाणा में वरिष्ठ नागरिक, पंचायत और NGO...

ऑनलाइन आवेदन का आखिरी मौका! हरियाणा में वरिष्ठ नागरिक, पंचायत और NGO को मिलेगा राज्य पुरस्कार


Haryana News: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हरियाणा द्वारा वर्ष 2025-26के लिए वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण, सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायतों तथा सर्वश्रेष्ठ गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 12जनवरी  निर्धारित की गई है।


वरिष्ठ नागरिकों, ग्राम पंचायतों और NGO के लिए पुरस्कार


डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पुरस्कारों का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं का सम्मान कर उनका मनोबल बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियों एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग, हरियाणा द्वारा पत्र जारी किया गया है। इसके तहत पात्र वरिष्ठ नागरिकों, ग्राम पंचायतों, एनजीओ, वृद्धाश्रम एवं डे केयर सेंटर से विभिन्न श्रेणियों में नामांकन आमंत्रित किए गए हैं।


उन्होंने आगे बताया कि इन पुरस्कारों में शताब्दी पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ माँ पुरस्कार, साहस एवं वीरता पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, वरिष्ठ कलाकार/संगीतकार/नृत्य अभ्यास पुरस्कार, वरिष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ पंचायत पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी संगठन (एनजीओ) पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ वृद्धाश्रम पुरस्कार तथा सर्वश्रेष्ठ डे केयर सेंटर पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कारों की राशि 20हजार रुपये से लेकर 1लाख रुपये तक निर्धारित की गई है।


ऑनलाइन आवेदन की तारीख


इच्छुक एवं पात्र आवेदक विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने जिले के सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों, ग्राम पंचायतों, स्वयंसेवी संगठनों एवं संबंधित संस्थाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि तक आवेदन कर  अवसर का लाभ उठाएं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read