HomeUTTAR PRADESHएयर इंडिया प्लेन क्रैश रमेश नाम का व्यक्ति जिंदा, सुनाई हादसे की...

एयर इंडिया प्लेन क्रैश रमेश नाम का व्यक्ति जिंदा, सुनाई हादसे की खौफनाफ कहानी


Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया फ्लाइट AI171 के हादसे मेंरमेश नाम का एक व्यक्ति जीवित बच गया है। वह विमान में सीट 11A पर बैठे थे। उन्होंने इस हादसे की भयावह कहानी को साझा किया। उनका इलाज किया जा रहा है। हादसे में अभी तक 204 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार, मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।    


हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रमेश ने बताया कि टेकऑफ के सिर्फ 30 सेकंड बाद एक तेज़ आवाज़ सुनाई दीऔर इसके तुरंत बाद विमान क्रैश हो गया। उन्होंने कहा, “सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि कुछ समझने का समय ही नहीं मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रमेश ने विमान के क्रैश होने के दौरान किसी तरह बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर जी.एस. मलिक ने पुष्टि की कि रमेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं। मलिक ने पहले दिए बयान को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से उद्धृत किया गया था, और एक व्यक्ति को जीवित पाया गया है।


हादसे में लापता हुए अजय कुमार के भाई


जानकारी के अनुसार, रमेश अपने भाई अजय कुमार रमेश के साथ यूके लौट रहे थे, जिनका अभी तक कोई पता नहीं चला है। यह हादसा अहमदाबाद के मेघनीनगर इलाके में हुआ, जहां विमान एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल कैंटीन से टकराया। इस हादसे में 242 यात्रियों और क्रू मेंबर्स में से अधिकांश के मारे जाने की आशंका है, और 204 से अधिक शव बरामद किए गए हैं।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read