HomeUTTAR PRADESHएयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 का सफर खत्म, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के...

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 का सफर खत्म, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद कंपनी का ऐतिहासिक फैसला


Ahmedabad To London Plane Crash: गुरुवार 12जून को गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया का विमान हादसा भारत के विमानन इतिहास के सबसे बड़े हादसों में से एक हैं। बोइंग 787-8ड्रीमलाइनर विमान टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद यह क्रैश हो गया और मेघानी नगर के एक रिहायशी इलाके में मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर जा गिरा। जिस वजह से इस हादसे में 265लोगों की मौत हो गई। इस भयावह घटना के बाद एयर इंडिया और उसकी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक अहम फैसला किया है। कंपनी ने अपने बयान में कहा ‘फ्लाइट नंबर AI-171की उड़ान को हमेशा के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है।’


नहीं दिखेगी फ्लाइट नंबर AI-171


एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक प्रभावों को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट नंबर AI-171को स्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया। इस मार्ग पर अब नई फ्लाइट नंबर AI-159 (अहमदाबाद से लंदन) और AI-160 (वापसी) के साथ उड़ानें संचालित की जाएंगी।


बता दें, एविएशन उद्योग में यह एक सामान्य प्रथा है कि किसी बड़े हादसे से जुड़े फ्लाइट नंबर को बदल दिया जाता है ताकि यात्रियों में उस नंबर से जुड़े उस डर और यादों को कम किया जा सके। एयर इंडिया के मालिक टाटा ग्रुप है। जिन्होंने इस प्रथा की शुरुआत की थी।


कहां-कैसे हुआ ये हादसा?


एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर (AI-171) ने अहमदाबाद से लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी। लेकिन टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद विमान मेहमानीनगर के बी.जे. मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल और आसपास के रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिस वजह से 265 लोगों की जान चली गई। हादसे के समय विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 07 पुर्तगाली, और 01 कनाडाई नागरिक सवार थे। वहीं, इस हादसे में केवल एक यात्री, 40 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक विश्वश कुमार रमेश ही जीवित बचे, जो सीट 11A पर बैठे थे और आपातकालीन निकास द्वार के पास होने के कारण बच गए।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read