Air India Plane Emergency Landing: अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण मंगलवार को कोलकाता हवाई अड्डे पर हॉल्ट के दौरान यात्रियों को विमान से उतारना पड़ा।
अमेरिका से देर रात कोलकाता पहुंचे फ्लाइट
सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-180शहर के हवाई अड्डे पर समय पर देर रात 12:45बजे पहुंची, लेकिन बाएं इंजन में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान में देरी हुई।पायलट की ओर से लगभग सुबह 05:20बजे विमान में एक घोषणा की गई जिसमें सभी यात्रियों को विमान से उतरने के लिए कहा गया। फ्लाइट के कैप्टन ने यात्रियों को बताया कि यह निर्णय उड़ान सुरक्षा के हित में लिया जा रहा है।
कल भी Air India के विमान में आई थी तकनीकि खराबी
बता दें कि सोमवार को हांगकांग से नई दिल्ली जा रही एयर इंडिया की बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर फ्लाइट को तकनीकी खराबी के संदेह में वापस हांगकांग लौटना पड़ा। फ्लाइट ने 22,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरी थी, लेकिन पायलट ने सावधानी के तौर पर विमान को सुरक्षित रूप से दोपहर 1:15 बजे (स्थानीय समय) हांगकांग में उतारा। विमान तकनीकी खराबी क्या थी? ये अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। एयर इंडिया के इस विमान की जांच की जा रही है।






