HomeUTTAR PRADESHएनडीए ने जारी किया चुनावी संकल्प पत्र, जानें घोषणा पत्र में क्या...

एनडीए ने जारी किया चुनावी संकल्प पत्र, जानें घोषणा पत्र में क्या है खास


Bihar NDA Manifesto: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। आज, 31 अक्टूबर को सत्ताधारी गठबंधन ने पटना के होटल मौर्य में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी संबोधित किया। एनडीए ने अपने घोषणा पत्र में विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य से जुड़े 25 प्रमुख वादे किए हैं।


ये नेता हुए पीसी में शामिल


इस दौरान मुख्यमंत्री एवं जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोजपा रामविलास के मुखिया चिराग पासवान, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के सुप्रीमो जीतनराम मांझी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चीफ उपेंद्र कुशवाहा समेत एनडीए के अन्य नेता मौजूद थे। बिहार विधानसभा चुनाव का मतदान दो चरणों में होगा। इसके नतीजे 14 नवंबर, 2025 को जारी किए जाएंगे। कुल 243 सीटों पर एनडीए में रहकर 5 पार्टियां चुनाव लड़ रही है। बीजेपी-जदयू ने 101-101, लोजपा-आर ने 29 और हम-आरएलएम ने 6-6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारे हैं।


घोषणा पत्र में क्या है खास बात?


घोषणा पत्र में हर विधानसभा क्षेत्र में वेटनरी एंबुलेंस और हर जिले में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, मरीजों को जेनरिक दवाएं पर विशेष फोकस किया गया है। एनडीए के घोषणा पत्र में नियोजित शिक्षक और कर्मचारी को लेकर एक बड़ी घोषणा की गई है। समान काम के लिए समान वेतन की भी इसमें घोषणा की गई है। इसके साथ ही 5 सालों में 1 करोड़ लोगों को रोजगार देने की घोषणा की गई है।अपने घोषणा पत्र के माध्यम से NDA ने अपने 5 सालों का रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि सरकार बनी तो बिहार के विकास,  महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, युवाओं के रोजगार, कृषि सुधार, शिक्षा और बुनियादी ढांचे पर खास तौर पर काम किया जाएगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read