HomeUTTAR PRADESHएक साल पूरे होने पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने हनुमान मंदिर...

एक साल पूरे होने पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, जनता से किया बड़ा वादा


Delhi News: राजधानी दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार को पूरे एक साल हो चुके हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कश्मीरी गेट पर स्थित हनुमान मंदिर पहुंची। जहां उन्होंने हनुमान जी के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने कहा कि मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं जनता का दिल की गहराई से बहुत धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने भाजपा को यह सेवा करने का मौका दिया।


सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करना चाहती हूं कि उन्होंने कुछ कार्यकर्ता को दिल्ली जो देश की राजधानी है, उसे जिम्मेदारी सौंपने में विश्वास किया। मैं भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को भी कोटि-कोटि धन्यवाद करती हूं, बधाई देती हूं, जिन्होंने वर्षों तक मेहनत करते हुए दिल्ली में आज यह स्थान बनाया जहां भाजपा की बहुमत की सरकार है और बहुत धन्यवाद करती हूं दिल्ली की मेरी बहनों का।


साहस के साथ दिल्ली की समस्याओं को समाधान दे सकूं- सीएम


सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि देश की बहनों का जिनका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा, मेरे संघर्ष में वो मेरे साथ रही, मेरी खुशी में मेरा साथ निभाया और मेरी ऊर्जा और मेरे साहस को उन्होंने हमेशा बनाए रखा और आज इस प्रभु के प्रांगण में खड़ी होकर प्रभु का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं। प्रभु श्री राम का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने यह आशीर्वाद मुझे दिया कि मैं शक्ति के साथ, साहस के साथ दिल्ली की समस्याओं को समाधान दे सकूं।


दशा बदलने का होगा, ये विश्वास दिलाती है – सीएम रेखा गुप्ता


मुख्यमंत्री ने कहा कि समाधान दे सकूं और सभी को फिर से बहुत धन्यवाद करते हुए आप सबके विश्वास के लिए आप सबने जो मुझमें विश्वास जताया उसके लिए बहुत शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। आज के इस दिन जब सरकार ने 365 दिन, एक साल पूरा किया है। एक साल कहीं ना कहीं दिल्ली की दिशा बदलने का समय था और पांच साल का कार्यकाल दिल्ली की दशा बदलने का। दशा बदलने का होगा, ये विश्वास दिलाती है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read