HomeUTTAR PRADESHएक मंच नजर आएं भारत और पाकिस्तान के रक्षा मंत्री, जानें फिर...

एक मंच नजर आएं भारत और पाकिस्तान के रक्षा मंत्री, जानें फिर क्या हुआ


नई दिल्ली: चीन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक हुई। इस मंच पर भारत और पाकिस्तान के रक्षा मंत्री दोनों दिखाई दिए। पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार दोनों ने किसी एक मंच परएक साथ नजर आए हैं। इस बैठक में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रूख अपनाया। साथ ही पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के सामने भारत का पक्ष मजबूती से रखा।


बैठक के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ख्वाजा आसिफ से व्यक्तिगत मुलाकात से इनकार कर दिया। SCO के साझा दस्तावेज में पहलगाम हमले का जिक्र न होने के कारण भारत ने उस पर हस्ताक्षर करने से भी मना कर दिया, जिससे भारत का आतंकवाद के खिलाफ सख्त और स्पष्ट रुख सामने आया। मीटिंग हॉल में भारत और पाकिस्तान के रक्षा मंत्रियों ने अलग-अलग एंट्री ली और सदस्य देशों के ग्रुप फोटो सेशन में शामिल हुए।


दोनों नेताओं ने नहीं कोई औपचारिक मुलाकात


जानकारी के अनुसार, दोनों देशों के नेताओं ने एक दूसरे से कोई मुलाकात नहीं की। साथ ही दोनों कोई औपचारिक अभिवादन भी नहीं किया। इस दौरान चीन के रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह का स्वागत किया। बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने रूसी रक्षा मंत्री आद्रे बेलोसोव से भी मुलाकात की। दोनों के बीच द्वपक्षीय वार्ता भी हुई।जिसमें रक्षा और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read