HomeUTTAR PRADESHएक देश एक चुनाव पर जेपीसी की बैठक, विशेषज्ञों के पैनल के...

एक देश एक चुनाव पर जेपीसी की बैठक, विशेषज्ञों के पैनल के साथ इन विषयों को लेकर हो सकती है चर्चा


JPC Meeting: एक देश एक चुनाव को लेकर विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की आज 11 अगस्त को संसदीय सौध के मुख्य समिति कक्ष (MCR) में बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 3 बजे शुरू की जाएगी, जिसमें विशेषज्ञों का एक पैनल भी शामिल होगा।


ये विशेषज्ञ होंगे बैठक में शामिल


बताया जा रहा है कि इस आज की बैठक में कई विशेषज्ञ शामिल होंगे। इसके लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस के प्रो. जी गोपाल रेड्डी, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की प्रो. सुषमा यादव, पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. विनय नय सहस्रबुद्धे, राष्ट् समाज विज्ञान परिषद की प्रो. शीला राय और गुवाहाटी विश्वविद्यालय के प्रो. ननी गोपाल महंत को बुलाया गया है।


इन मुद्दों पर होगी चर्चा


न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, आज के सत्र के दौरान भारत में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के एक साथ चुनाव कराने की संभावनाओं और चुनौतियों पर चर्चा होने की संभावना बताई गई है। इसके अलावा, जेपीसी 19 अगस्त को वन नेशन वन इलेक्शन विधेयक पर भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना के साथ आगे बातचीत करेगी। 


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read