HomeUTTAR PRADESHएक और परिवार का दुखद अंत...पहले मासूम बेटे को दिया जहर, फिर...

एक और परिवार का दुखद अंत…पहले मासूम बेटे को दिया जहर, फिर मां-बाप ने लगाई फांसी; सुसाइड नोट में छिपा दर्द


Shahjahanpur Suicide: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक दर्दनाक ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। दरअसल, यहां आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक दंपति ने अपने तीन साल के मासूम बेटे को जहर देकर मार डाला। इसके बाद उन्होंने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, पुलिस ने 33 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद किया है। इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।


क्या है पूरा मामला?


बता दें, यह घटना शाहजहांपुर जिले के रोजा क्षेत्र की दुर्गा एन्क्लेव कॉलोनी की है। जहां कर्ज में डूबे एक कपल ने पहले अपने 3 साल के बेटे को जहर देकर मार दिया और खुद फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सचिन ग्रोवर (35 वर्ष), उनकी पत्नी शिवांगी (30 वर्ष) और उनके 3 साल के बेटे फतेह ग्रोवर के रूप में हुई है। दरअसल, यह घटना बुधवार 27 अगस्त की सुबह उस समय सामने आई, जब सचिन की मां ने अपने बेटे का शव घर के एक कमरे में फंदे से लटकता हुआ देखा। इसके बाद जब उन्होंने दूसरा कमरा खोला, तो वहां शिवांगी और फतेह के शव भी पाए गए। यह सब देखकर परिवार और इलाके में कोहराम मच गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।


जांच में जुटी पुलिस


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। छानबीन में घटनास्थल से 33 पन्नों का एक सुसाइड नोट बरामद किया, जो एक कॉपी में दिखा हुआ था। पुलिस के अनुसार, इस नोट में दंपति ने अपनी आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी और पारिवारिक दबाव बताया है। शुरुआती जांच में पता चला कि दंपति ने अपने बेटे को चूहा मारने की दवा खिलाई और फिर खुद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस मामले में परिवार के अन्य सदस्यों ने बताया कि सचिन का कोई स्थायी रोजगार नहीं था। जिस वजह से कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा था। इस तनाव ने उन्हें इतना बड़ा और दुखद कदम उठाने के लिए मजबूर किया।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read