HomeUTTAR PRADESHऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं-...

ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं- अनिल विज


चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने किंगफिशर पर्यटन स्थल अम्बाला शहर में ऊर्जा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि विश्व में तरक्की करने के लिए अलग-अलग देशों के साईंटिफिक अनुसंधान उनका आपस में आदान-प्रदान होना बेहद जरूरी है। इस दौरान उनके साथ फिलिपाईंन्स की कंपनी ऑफ सन स्मार्ट की कॉ फाउंडर एंड प्रैजिडैंट जेनी मानो नगई व यूएई से डा. कबीर केवी एम्बैस्डर एमबीएनसी, सीईओ एएनपीएम बोर्ड ऑफ डायरैक्टर नडाले मार्ट भी मौजूद रहे।


विज ने कहा फ़िलीपीन्स एक ऐसा देश है जो 7400 टापूओं पर बना हुआ है और वहां पर एक ग्रिड से बिजली देना बहुत मुश्किल काम है। समुंदर से तार निकालकर बिजली दिया जाना काफी मुश्किल है। एक ही टापू के उपर ही सारी बिजली बनाएं, जिनमें दिन के समय सूर्य से और रात के समय इन्फोसी से बने या पराली से बने या किसी अन्य चीज से बने इसके लिए उन्होंने बेहतरीन मॉडल बनाएं हैं। हम इनके मॉडल स्टडी करेंगे और उनसे आशा करते हैं कि वे भी यहां पर एक हजार करोड़ रूपए के करीब इन्वैस्ट करें ताकि हमारे जितने भी गांव हैं। वहां पर बाहर से बिजली न आए, जो भी निर्धारित मापदंड है उसकी प्रक्रिया के बाद ही एमयू होता है। जो आज मॉडल यहां देखे हैं उनसे मैं काफी प्रभावित हूं। हम चाहते हैं कि इस प्रकार के यहां पर मॉडल बनें, इन्हें भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी। हम इन मॉडलों को देखने के लिए अपने अधिकारियों की टीम भेंजेगे वह देखकर आएगी कि किस प्रकार से छोटे-छोटे सैलों मे 24घंटे बिजली बनाई जा रही है जोकि प्रदुषण रहित है, उसकी भी स्टडी करेंगे और उनको लागू करेंगे।इस मौके फिलीपींस से आई जेनी मानो नगई ने एक प्रैजन्टेशन के माध्यम से बिजली उत्पादन संबधी प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक दर्शाया और उस बारे महत्वपूर्ण जानकारी भी दी।


ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं- अनिल विज


पूरे हरियाणा प्रदेश में लगभग 16हजार मेगावाट से बिजली की आपूर्ति दी जा रही है। इसमें 43प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा का है और हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज के मार्गदर्शन में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। सरकार का यह विजन है कि जीरो नैट कार्बन हम देश को बनाएंगे। इसी कड़ी में नवीकरणीय ऊर्जा की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न उत्पादन यंत्रों के माध्यम से कार्य किए जा रहे हैं। आज जो यहां पर निवेशक आए हैं उनका भी उद्देश्य भी यही है कि नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिले।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read