HomeUTTAR PRADESHउपराष्ट्रपति चुनाव के लिए बी सुदर्शन रेड्डी ने किया नामांकन, कांग्रेस के...

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए बी सुदर्शन रेड्डी ने किया नामांकन, कांग्रेस के कई बड़े नेता हुए शामिल


Vice Presidential Election: कांग्रेस और सभी विपक्षी पार्टियों की और से उपराष्ट्रपति पद के लिए बी सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया गया है। गुरुवार 21 अगस्त को उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के सभी बड़े नेता मौजूद रहे। नामांकन का का आज आखिरी दिन है, इससे पहले एनडीए की तरफ से सीपी राधाकृष्णन अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। बता दें कि उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर, 2025 को होने वाला है। सुदर्शन रेड्डी के नामांकन पत्रों पर कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, डीएमके सांसद तिरुचि शिवा और सपा सांसद रामगोपाल यादव समेत करीब 80 सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। 


सुदर्शन रेड्डी ने कही थी ये बात


नामांकन से पहले INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि संख्याएं मायने रखती हैं। चूंकि मैं किसी राजनीतिक दल से नहीं हूं, इसलिए मुझे विश्वास है कि सभी मेरा सपोर्ट करेंगे। मैंने कल यह स्पष्ट कर दिया था कि ये विचारधारा की लड़ाई है।


दो उम्मीदवारों के बीच होगा चुनाव


इस चुनाव में बी सुदर्शन रेड्डी का मुकाबला NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से होने वाला है। अब तक केवल दो ही लोगों के नाम उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए सामने आए हैं। खास बात ये भी है कि ये दोनों ही उम्मीदवार दक्षिण से हैं।


किस दिन होगी वोटों की काउंटिंग


उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। इसके लिए 9 सितंबर को वोटिंग कराई जाएगी और उसी दिन काउंटिंग भी होगी। उम्मीदवार 25 अगस्त तक अपना नाम वापस ले सकता है। हालांकि, ऐसा होता दिखाई तो नहीं दे रहा है, क्योंकि कांग्रेस के पास भले ही बहुमत न हो फिर भी वह हर हाल में चुनाव लड़ना चाहती है। वहीं, इस चुनाव के मध्यम बीजेपी को संदेश देना चाहती है कि वह किसी से कम नहीं हैं। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read