HomeUTTAR PRADESH‘उन्हें दिल्ली की जनता से माफी मांगना चाहिए’ आशीष सूद ने आम...

‘उन्हें दिल्ली की जनता से माफी मांगना चाहिए’ आशीष सूद ने आम आदमी पार्टी को दी खुली चुनौती


Delhi News: दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, “आम आदमी पार्टी ने कल दिनभर एक ट्वीट किया और अभियान चलाया कि दिल्ली की शिक्षक करेंगे अब आवारा कुत्तों की गिनती। इस प्रकार का झूठ AAP लगातार फैला रही है। इन लोगों की पूरी राजनीति इसी पर टिकी हुई है। मैं AAP को चुनौती देता हूं कि ऐसा कोई परिपत्र हो तो वो जनता के सामने लाए।


आशीष सूद ने कहा कि केवल झूठ बोलना और भाग जाना इससे उनकी राजनीति वापस नहीं आएगी। पिछले कई दिनों से वे ऐसे ही लगातार झूठ बोल रहे हैं। आखिरकार AAP को भ्रष्टाचारियों से इतना प्यार क्यों है? जब रेखा गुप्ता की सरकार इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है तो AAP भ्रष्टाचारियों के साथ क्यों खड़ी है?। इन्होंने ये तक कहा कि स्कूल में कोई बच्चा सांता क्लॉज़ बनकर आएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कोई काम किया नहीं और अब बोल रहे हमारी शिक्षा व्यवस्था ऐसी थी वैसे थी उनकी शिक्षा की व्यवस्था को दिल्ली की जनता ने नकार दिया। मैं AAP की कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं और चुनौती देता हूं आप उस आदेश को दिल्ली की जनता के सामने रखे जिसमें हम पर उन्होंने आरोप लगाया है कि हमने कुत्तों की गिनती का बोला है। नहीं तो उन्हें दिल्ली की जनता से माफी मांगना चाहिए।


आप पार्टी पर आशीष सूद ने साधा निशाना


आप पार्टी पर निशाना साधते हुए आशीष सूद ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने न दिल्ली में शिक्षा के लिए कोई ठोस काम किया और न ही प्रशासनिक स्तर पर दिल्ली का विकास किया। उन्होंने सिर्फ झूठ और शोर का सहारा लेकर आरोप  प्रत्यारोप की राजनीति की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के तथाकथित दिल्ली के शिक्षा मॉडल को दिल्ली की जनता ने नकार दिया। उनके शिक्षा मंत्री हारे, उनके मुख्यमंत्री हारे तथाकथित भारत रत्न के दावेदार भी बुरी तरह पराजित हुए।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read