spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHउत्तर प्रदेश में झमामझ बारिश से मिलेगी गर्मी में राहत, मौसम विभाग...

उत्तर प्रदेश में झमामझ बारिश से मिलेगी गर्मी में राहत, मौसम विभाग ने बिजली गिरने की भी दी चेतावनी

fok-media-samman-samaroh


UP Weather Update:  उत्तर प्रदेश को चिलचिलाती गर्मी से बड़ी राहत मिली है। सोमवार से ही प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। हालांकि, पश्चिमी यूपी के कई जिले जैसे नोएडा और गाजियाबाद में अभी भी उमस भरी गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने आज, यानी 24जून, से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों में गर्मी से राहत की उम्मीद जगी है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, इससे तापमान में कोई खास कमी नहीं आएगी। पूर्वी और पश्चिमी यूपी दोनों संभागों में सोमवार और मंगलवार को कई इलाकों में झमाझम बारिश की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।


यूपी में कई जगाहों पर गिर सकती है बिजली!


जहां एक ओर मौसम विभाग ने झमाझम बारिश की खुशखबरी दी है, वहीं दूसरी ओर कई जगहों पर बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया है। ऐसे में IMD ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। यूपी के कई जिलों जैसे आगरा, फिरोजाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, बांदा, महोबा, हमीरपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और कुशीनगर में बादल गरजने के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। साथ ही, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, मेरठ और गाजियाबाद में आज एक या दो जगहों पर बारिश होने का अनुमान है।


यूपी के इन जिलों में भी होगी झमाझम बारिश


मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे नोएडा, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर, बस्ती और गोंडा में आज कई स्थानों पर बारिश होने की भविष्यवाणी की है। इस बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular