HomeUTTAR PRADESHउत्तराखंड में IAS-PCS अफसरों के तबादले, कई अहम जिम्मेदारियां बदलीं

उत्तराखंड में IAS-PCS अफसरों के तबादले, कई अहम जिम्मेदारियां बदलीं


Uttarakhand IAS Transfer: उत्तराखंड सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी सूची में 6 आईएएस और 3 पीसीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। लंबे समय से इन तबादलों की चर्चा चल रही थी, जिसे अब अमलीजामा पहना दिया गया है।आदेश के अनुसार, आईएएस संजय कुमार से निदेशक सेवायोजन का प्रभार वापस ले लिया गया है।


आईएएस सौरभ गहरवार को अपर सचिव उद्योग के साथ निदेशक उद्योग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आईएएस नरेंद्र सिंह भंडारी को अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद और निदेशक सेवायोजन बनाया गया है।


कौन बने नए जिलाधिकारी?


आईएएस विनोद गिरी गोस्वामी को अपर सचिव आवास और मुख्य कार्यपालक अधिकारी भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस प्रतीक जैन से रुद्रप्रयाग के डीएम का पद वापस लिया गया है। उन्हें अब प्रबंध निदेशक जीएमवीएन, मिशन निदेशक जल जीवन मिशन और परियोजना निदेशक नमामि गंगे बनाया गया है। उनकी जगह आईएएस विशाल मिश्रा को रुद्रप्रयाग का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

यहां हुई नियुक्ति


पीसीएस अधिकारियों में गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण और निदेशक उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद बनाया गया है। पीसीएस त्रिलोक सिंह मार्तोलिया को प्रधान प्रबंधक शुगर मिल किच्छा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, पीसीएस अब्ज प्रसाद वाजपेई को सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी नियुक्त किया गया है। सचिवालय सेवा के अधिकारियों में रविंद्र सिंह को अपर सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुरेश जोशी को अपर सचिव जनगणना बनाया गया है।


गौरतलब है कि रुद्रप्रयाग के पूर्व डीएम प्रतीक जैन हाल ही में एक धार्मिक विवाद को लेकर सुर्खियों में रहे थे। ऐसे में उनका तबादला चर्चा का विषय बना हुआ है। सरकार का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक मजबूती और कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से किया गया है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read