HomeUTTAR PRADESHउत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, हरियाणा के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, हरियाणा के 4 लोगों की दर्दनाक मौत


Dehradun Accident News:उत्तराखंड के देहरादून में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। आशारोड़ी के पास एक कार ने सीमेंट से भरे ट्रेलर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। सूचना के अनुसार, कार में सवार सभी लोग हरियाणा के निवासी थे। इस हादसे में कार में मौजूद चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।


सहारनपुर की ओर से देहरादून की ओर जा रही थी कार


सहारनपुर से देहरादून की ओर जा रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना के अनुसार, यह घटना सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुई। वाहन संख्या HR 42E 2701 (मारुति रिट्ज) सहारनपुर से देहरादून की ओर जा रही थी, तभी अचानक यह कार चेकपोस्ट के पास आगे चल रहे सीमेंट से भरे ट्रेलर (वाहन संख्या HR 63F 5353) से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।


हरियाणा के रहने वाले थे सभी 


सहारनपुर से देहरादून की ओर जा रही कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मृतकों और घायल की पहचान कर ली गई है। मरने वालो में अंकुश (पिता: अजीत, निवासी: पुरखास धीरन, जिला सोनीपत), पारस (पिता: जयकरण, निवासी: पुरखास धीरन, जिला सोनीपत), अंकित (पिता: राजेश, निवासी: मेरिडा, तहसील जुलाना, जिला जींद), और नवीन (पिता: नरेश, निवासी: खेड़ी, तहसील रोहतक, हरियाणा) शामिल हैं। इस हादसे में विनय (पिता: विजय, निवासी: पुरखास धीरन, जिला सोनीपत) गंभीर रूप से घायल हुआ है। जबकिपुलिस ने ट्रेलर वाहन संख्या HR63F 5353 को अपने कब्जे में ले लिया और इसके चालक आफताब (पिता: जुल्फिकार, निवासी: शेखपुरा कदीम, थाना देहात, जिला सहारनपुर) से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही मृतकों और घायल के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read