Ujjain Mahakal: उज्जैन के प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर मंदिर के शंख द्वार के ऊपरी हिस्से में शुक्रवार को अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और उठता धुआं इतना तेज था कि लगभग एक किलोमीटर दूर से भी साफ नजर आ रहा था। जैसे ही घटना की सूचना मिली, दमकल विभाग की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग सीसीटीवी कंट्रोल रूम के ऊपर रखी बैटरी में लगी थी। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
ये एक ब्रेकिंग स्टोरी है… आगे की हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए ख़बरFast के साथ…









