spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHउज्जैन के तराना में भडकी हिंसा, वाहनों और दुकानों में तोड़फोड़, धारा...

उज्जैन के तराना में भडकी हिंसा, वाहनों और दुकानों में तोड़फोड़, धारा 144 लागू

fok-media-samman-samaroh


Ujjain’s Tarana clash: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के तराना में गुरुवार रात बस को रास्ता देने की बात पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आखिर में मामला इतना बढ़ गया कि विशेष वर्ग के लोगों ने बजरंग दल के पदाधिकारी सोहन ठाकुर पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद तनाव बढ़ता गया और आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर दिया. वहीं कुछ उपद्रवियों ने बस स्टैंड क्षेत्र में कई वाहनों और दुकानों में तोड़फोड़ की, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। शहर से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित मदारगढ़ क्षेत्र में यह विवाद तब शुरू हुआ जब सोहन ठाकुर का बस को रास्ता देने को लेकर बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर उन पर हमला कर दिया गया. इसके बाद बजरंग दल से जुड़े लोग थाने पहुंचकर घेराव करने लगे, उसी दौरान कुछ लोगों ने बस स्टैंड पर आधा दर्जन से अधिक बसों और दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की और पथराव भी किया। देखते ही देखते पूरी नगरी में तनाव फैल गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उज्जैन पुलिस लाइन से भारी पुलिस बल तराना भेजा गया।


 


पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा 


 


तनाव के बीच कुछ उपद्रवियों ने वकार यूनुस के डेंटल क्लिनिक में आग लगा दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठीचार्ज करते हुए उपद्रवियों को खदेड़ने का प्रयास किया और हालात पर काबू पाया। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि दो पक्षों के बीच हुए विवाद में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।


 


तराना में धारा 144 लागू  


 


घटना के बाद कलेक्टर ने तराना में धारा 144 लागू कर दी। पुलिस इलाके में लगातार प्रतिबंधात्मक धारा का ऐलान करती दिखाई दी।  घायल सोहन ठाकुर को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस बीच, रात में सामने आए वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस उपद्रवियों की पहचान करने में जुट गई है, ताकि संबंधित आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा सके। 


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular