HomeUTTAR PRADESHउचाना की जनता को सीएम सैनी ने दी करोड़ों रुपये की सौगात,...

उचाना की जनता को सीएम सैनी ने दी करोड़ों रुपये की सौगात, कहा


HARYANA NEWS: हरियाणा के उचाना में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धन्यवाद रैली को बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उचाना की पवित्र और ऐतिहासिक भूमि पर सबका स्वागत और अभिनंदन करता हूं। उचाना के विकास के पहिए को तीव्र गति से आगे बढ़ाने का काम हरियाणा सरकार करेगी। उचाना क्षेत्र के विकास के लिए 103 करोड़ 31 लाख रुपए की पांच परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए गए है।


सीएम सैनी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में क्षेत्र के विकास के लिए 98 घोषणाएं की गई। जिनमें से 78 घोषणाओं पर काम पूरा हो चुका है। पिछले 11 वर्षों में इस क्षेत्र के विकास के लिए 1409 करोड रुपए खर्च किए गए। उचाना विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमारी सरकार ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। हरियाणा में हर वर्ग के कल्याण के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि उचाना के 6 जलमार्गों की रीमॉडलिंग तथा रिहैबिलिटेशन कराई जाएगी। जिसके ऊपर 3 करोड़ 72 लाख रुपए का खर्चा आएगा। ग्राम पंचायत उचाना खुर्द में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का निर्माणा होगा।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड किया जाएगासीएम सैनी


सीएम सैनी ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड किया जाएगा,जिस पर लगभग 20 करोड रुपए का खर्चा आएगा। उचाना विधानसभा के गांव में ई लाइब्रेरी और जिम खोले जाएंगे। गांव बरसौला सब माइनर RD 19 हजार से 36 हज़ार 500 का पुनर्वास करवाया जाएगा। उचाना शहर की पुरानी व अधूरी सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करवाया जाएगा जिस पर 9 करोड रुपए खर्च आएगा। मुख्यमंत्री ने गांव करसिंधु को महा ग्राम योजना में शामिल करने की भी घोषणा की।


अलग से 5 करोड रुपए देने की भी घोषणा


सीएम नायब सैनी ने कहा कि उचाना में नई अतिरिक्त अनाज मंडी और मार्किट कमेटी के भवन का निर्माण भी करवाया जाएगा। उचाना हल्के की पुरानी सड़कों को चौड़ा और मरम्मत का काम करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने उचाना क्षेत्र के विकास के लिए अलग से 5 करोड रुपए देने की भी घोषणा की। ब्राह्मण धर्मशाला, बैकवर्ड समाज की धर्मशाला और अग्रवाल समाज की धर्मशाला के लिए मुख्यमंत्री ने ऐच्छिक कोटे से 11-11 लाख रुपए देने की भी घोषणा की।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read