HomeUTTAR PRADESHइस कंपनी में 12,000 नौकरियों पर लटकी छंटनी की तलवार, AI बना...

इस कंपनी में 12,000 नौकरियों पर लटकी छंटनी की तलवार, AI बना वजह?


TCS Lay Off:  सोचिए, क्या हो अगर रातों-रात खबर आए कि आपकी नौकरी चली गई है? अब परिवार का क्या होगा? दूसरी नौकरी कब मिलेगी? ये ख्याल ही डरावना है, है न? लेकिन आजकल यह डर देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी के कर्मचारियों को सता रहा है। दरअसल, टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) अगले साल करीब 12,000कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है। टीसीएस के सीईओ के. कृतिवासन ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, “इस छंटनी का सबसे ज्यादा असर मिड-लेवल और सीनियर-लेवल के कर्मचारियों पर पड़ेगा। कंपनी अपनी कुल वर्कफोर्स में से लगभग 2प्रतिशत की कटौती करने की तैयारी कर रही है।”


आखिर इस छंटनी के  वजह?


स्थानीय मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, Tat Group की TCS लगभग 2फीसदी कर्मचारियों की हटाने वाली है। TCS के सीईओ K Krithivasan ने एक निजी बिजनेस प्लेटफॉर्म को दिए इंटरव्यू में इस योजना का खुलासा किया और इसका कारण वजह तेजी से बदलते टेक्निकल चेंज को बताया। उन्होंने ये जानकारी देते हुए कहा कि “TCS को अधिक चुस्त और भविष्य के लिए तैयार बनाने की एक व्यापक रणनीति का ये हिस्सा है। कृतिवासन के मुताबिक, बिजनेस बदल रहा है और काम करने के तरीके भी चेंज हो रहे हैं, हर कंपनी की सफलता के लिए जरूरी है कि इन बदलावों के तहत ही कंपनियां भविष्य के लिए तैयार और चुस्त-दुरुस्त रहें।” इस हिसाब को अगर  कंपनी की कुल वर्कफोर्स के मुताबिक देखें, तो लगभग 12000कर्मचारियों की नौकरी खतरे में हैं। इस कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या जून 2025तक ग्लोबली 6,13,000थी।


टीसीएस में AI आधारित बदलाव


TCS के CEO के. कृतिवासन के अनुसार, कंपनी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और बदलते ऑपरेटिंग मॉडल्स को अपनाने पर विशेष ध्यान दे रही है। टीसीएस बड़े पैमाने पर एआई मॉड्यूल्स का उपयोग कर रही है और भविष्य की जरूरतों के लिए आवश्यक कौशलों का सटीक मूल्यांकन कर रही है। कर्मचारियों के करियर विकास के लिए काफी निवेश किया गया है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में पुनर्नियोजन प्रभावी नहीं रहा, जिसके कारण भूमिकाओं में कटौती का निर्णय लिया गया। यह छंटनी मुख्य रूप से जूनियर कर्मचारियों के बजाय मिड-लेवल और सीनियर-लेवल प्रबंधन को प्रभावित करेगी, जिसमें लगभग 12,000कर्मचारी, यानी कुल वर्कफोर्स का 2%शामिल है। कृतिवासन ने आश्वासन दिया कि प्रभावित कर्मचारियों को विच्छेद पैकेज, नोटिस अवधि की सैलरी, विस्तारित स्वास्थ्य बीमा, और नई नौकरी खोजने में सहायता जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। हालांकि सीधे तौर पर एआई को कारण नहीं बताया गया, विश्लेषकों का मानना है कि एआई चुपके से आईटी सेक्टर में मांग को नया रूप दे रहा है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read