HARYANA NEWS: जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज का कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को दुखदाई घटना बताया। वहीं उन्होंने आतंकियों को कड़ा संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि ये नरेंद्र मोदी का भारत है उन्होंने कहा कि ये मुझे नहीं पता कब होगा, कहा होगा, लेकिन एक बात जनता हूं कि इनको ऐसा कराराजवाब दिया जाएगा। इसके बाद ये लोग कभी ऐसा करने का साहस कर नहीं करेंगे और न इनको भेजने वाले ऐसा दुस्साहस कर सकेंगे।
वहीं राहुल गांधी के द्वारा दिए गए बयान पर भी उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी जी देश की परम्पराओं से वाख़िब नहीं है। जब कोई बाहरी हमला होता है तो राजनेताओं को सारे मतभेद भूलकर एक साथ सरकार के साथ खड़े होते है, ना की उनको इस प्रकार खड़े होकर प्रहार करने चाहिए। बता दें कि राहुल गांधी एक पर एक पोस्ट को साझा करते हुए कहा कि आतंक के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। सरकार जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य होने के खोखले दावों के बजाय अब जवाबदेही लेते हुए ठोस कदम उठाए, ताकि आगे ऐसी बर्बर घटनाएं न होने पाएं और निर्दोष भारतीय यूं अपनी जान न गंवाएं।
आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत
आपको बात दें कि मंगलवार को दोपहर के समय जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। इस हमले में 20 से ज्यादा लोग घायल हैं।









